फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल बाढ़ की विभीषिका को बयां करती ये 12 तस्वीरें, महिला ने कठिन परिस्थितियों में बच्चे को दिया जन्म

Sat, 18 Aug 2018 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
1 of 12
केरल में इस वक्त सदी की सबसे भीषण बाढ़ आई हुई है। अभी तक राज्य में बाढ़ से 173 लोगों को जान जा चुकी है। वहीं 2.5 लाख लोग बेघर हैं। इस दौरान लोगों को बचाने के लिए सेना के जवान दिन रात काम कर रहे हैं। तस्वीरों में देखिए कैसे सेना के जवान अलग-अलग तरीके से लोगों की जान बचा रहे हैं-
विज्ञापन

पुलों का निर्माण

2 of 12
सेना ने राज्य में टूटे पेड़ों से अभी तक 13 अस्थायी पुलों का निर्माण किया है। जिनके कारण 38 दूरस्थ स्थानों को जोड़ा गया है। आंकड़ों के मुताबिक सेना के 700 जवानों ने 9 दिनों में 4800 लोगों की जान बचा ली है।
विज्ञापन

एयरलिफ्ट से बचाई गर्भवती महिला की जान

3 of 12
बीते दिनों से सोशल मीडिया पर एक गर्भवती महिला को एयरलिफ्ट कराने वाले जिस जवान का वीडियो वायरल हो रहा है वह जवान और कोई नहीं बल्कि कमांडर विजय शर्मा ही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने महिला की मदद के लिए हेलिकॉप्टर से रस्सी लटकाई। जिसे महिला की कमर से ऊपर बांधा गया और धीरे-धीरे उन्हें ऊपर की ओर खींचा गया। उस महिला को डिलीवरी के लिए कोच्चि के सेना अस्पताल ले जाया गया जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। इस मिशन को पूरा करने के लिए कमांडर विजय शर्मा ने कई खतरों को पार किया।

जान पर खेलकर बचाई 36 जिंदगी

4 of 12
कैप्टन पी राजकुमार की बात करें तो शुक्रवार को उन्होंने घने जंगलों के बीच सी किंग 42बी चॉपर घर की छत पर ले जाकर 26 लोगों को बचाया। जब तक ऑपरेशन खत्म हुआ तब तक वह 32 लोगों की जान बचा चुके थे।
विज्ञापन

सभी सेना के जवान आपदा से राहत दिलाने में जुटे हैं

5 of 12
राज्य में सेना नैशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), रैपिड ऐक्शन फोर्स और इंडियन कोस्ट गार्ड के साथ मिलकर आपदा से राहत दिलाने में जुटी है।
विज्ञापन

दिन रात काम कर रहे हैं सेना के जवान

6 of 12
ब्रिगेडियर अरुण सीजे ने भरोसा दिलाया है कि सेना दिन रात काम करके केरल को वापस पहले जैसी स्थिति में ले आएगी।   
विज्ञापन

लोगों की मदद के लिए सेना चला रही है ऑपरेशन मदद

7 of 12
बाढ़ प्रभावित केरल में लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें बचाने के लिए सेना द्वारा ऑरपेशन मदद चलाया जा रहा है। जिसमें सभी सेना की टीम कार्य कर रही हैं। इसके तहत लोगों तक खाने पीने का सामान पहुंचाया जा रहा है। साथ ही संपर्क मार्गों और पुलों का भी निर्माण किया जा रहा है।

हर संभव तरीके से जवान बचा रहे हैं लोगों को

8 of 12
सेना के जवानों के पास लोगों को बचाने के लिए सभी उपकरण भी नहीं हैं फिर भी वह बड़े बर्तन, टब जैसी चीजों का इस्तेमाल करके लोगों को बचा रहे हैं।

बुजुर्ग महिला और उसके बेटे को बचा रहे हैं जवान

9 of 12
एक बुजुर्ग महिला और उसके पति को बाढ़ ग्रसत जगह से सुरक्षित जगह ले जाया जा रहा है।

लोगों तक पहुंचाई जा रही है राहत सामग्री

10 of 12
सेना के जवान नाव की सहायता से लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।

राहत शिविरों तक लोगों को पहुंचाया जा रहा है

11 of 12
बाढ़ ग्रस्त केरल में लोगों को बचाने के बाद उन्हें राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। साथ ही उनके खाने पीने का भी इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूरा राज्य चपेट में

12 of 12
केरल में बाढ़
94 साल बाद केरल राज्य इतनी भीषण बाढ़ को झेल रहा है। पूरे राज्य में हाहाकार है और व्यवस्थाएं चरमरा चुकी हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। इस ग्राफिक से समझे विभीषिका को।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें