फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छक्कों के सुपर किंग' क्रिस गेल को है इस IPL में अपने पहले 6 का इंतजार

Tue, 17 May 2016 12:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
क्रिस गेल - फोटो : PTI
विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के लिए आईपीएल एक ऐसा मंच रहा है जहां वह बड़े-बड़े शॉट खेलकर विपक्षी गेंदबाजों में अपने लिए खौफ भरते थे, लेकिन इस बार उनका बल्ला कुछ ज्यादा ही रुठा हुआ है। और यह तब है जब इसी आईपीएल के बीच में वह एक खूबसूरत बेटी के पापा भी बन गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Chris Gayle - फोटो : PTI
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में क्रिस गेल की टीम वेस्टइंडीज ने मार्च-अप्रैल में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया था। वर्ल्ड चैंपियन टीम के धाकड़ बल्लेबाज गेल इस खेल के चैंपियन बल्लेबाज माने जाते हैं। टी-20 में उनके खाते में वर्ल्ड रिकॉर्ड 17 शतक हैं और आखिरी शतक इसी मार्च में वर्ल्ड कप में लगाया था इंग्लैंड के खिलाफ। लेकिन इस शतक के बाद उनकी कैरेबियाई टीम चैंपियन तो बन गई लेकिन उनके बल्ले की धार कुंद हो गई।
 
विज्ञापन

3 of 7
क्रिस गेल - फोटो : PTI
वर्ल्ड कप के तुरंत बाद क्रिस गेल और दुनियाभर के क्रिकेटर्स आईपीएल खेलने के लिए भारत में रुके रह गए, लेकिन इस धाकड़ बल्लेबाज का कुछ नहीं खास नहीं हो रहा। आईपीएल में खेले 5 मैचों में छक्कों के इस 'सुपर किंग' से एक भी छक्का नहीं निकल सका है और उन्हें अपने पहले छक्के का इंतजार है। जबकि अब उनकी टीम के पास 3 लीग मैच ही बचे हैं और टीम प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करती है तो एकाध चांस और मिल सकता है, बर्शते उन्हें टीम एकादश में जगह मिल जाए जो मुमकिन नहीं दिखती।

4 of 7
आईपीएल - फोटो : PTI
क्रिस गेल आईपीएल के सबसे सुपरस्टार बल्लेबाज रहे हैं और उन्होंने इस लीग में रिकॉर्ड 5 शतक के साथ-साथ 18 फिफ्टीज लगाए जिसमें रिकॉर्ड 231 छक्के भी लगे हैं। आईपीएल में कोई भी बल्लेबाज छक्के लगाने के मामले में इस बल्लेबाज के करीब भी नहीं है। गेल के नाम 231 छक्के हैं तो दूसरे स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 158 छक्के लगाए हैं यानी 73 छक्के पीछे हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : PTI
कैरेबियाई बल्लेबाज को क्रीज पर देखकर विपक्षी गेंदबाजों के होश फाख्ता हो जाते थे, लेकिन इस बार वो जलवा नदारद है। कई मैचों में टीम से बाहर किए गए गेल ने इस बार आईपीएल में 5 मैच खेले हैं और क्रमशः 1, 0, 7, 5 और 6 ही बनाए हैं। गुजरात लायंस के खिलाफ आज के मैच में 13 गेंदों में 6 रन बनाने के बाद ही वापस पवेलियन लौट गए। इस दौरान एक भी छक्का उनके बल्ले से नहीं निकला है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : PTI
टी-20 में ओवरऑल छक्कों की बात करें तो क्रिस गेल के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड 638 छक्के दर्ज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 100 रनों की शतकीय पारी खेलने के बाद गेल एक बार भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है कि वह लगातार 3 बार दहाई का आंकड़ा पार न कर सके हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुरेश रैना - फोटो : PTI
आईपीएल में लगातार 143 मैच (132 चेन्नई सुपर किंग्स और 11 गुजरात लायंस) खेलने का रिकॉर्ड कप्तान सुरेश रैना के नाम था जो आज उनके नहीं उतरने से थम गया। वह इस समय हॉलैंड में अपनी गर्भवती पत्नी प्रियंका के पास हैं जो उनके बच्चे की मां बनने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें