फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शर्ट खोलकर नाचते दिखे क्रिस गेल, खुशी में फर्श पर लोट-लोटकर दिखाए स्टेप्स

Sat, 14 Dec 2019 05:42 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस गेल क्रिकेट की दुनिया का एक ऐसा नाम है, जो अपने बिंदास अंदाज के लिए जाना जाता है। गेल के लूक और उनके स्टाइल की दुनिया दीवानी है। उनका एक डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह शर्ट खोलकर गाने पर थिरक रहे हैं। गेल ने अपने डांस का विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 4
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
विडियो में गेल शर्टलेस होकर डांस कर रहे हैं। उनके न्यूयॉर्क ट्रिप का यह विडियो सोशल मीडिया पर खूब दौड़ रहा है। कुछ फैन्स उन्हें 'मूनवॉकर' माइकल जैक्सन बता रहे हैं। यूनिवर्स बॉस कहे जाने वाले गेल फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं और जमकर मस्ती कर रहे हैं। जिसका एक नजारा उन्होंने अपने डांस का विडीयो शेयर कर कर दिखा दिया है।
विज्ञापन

3 of 4
क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर
मालूम हो कि वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने भारत दौरे से ठीक पहले खुद का नाम संभावितों में से वापस ले लिया था। उन्होंने कहा था कि वेस्टइंडीज की टीम ने मुझे वन-डे में खेलने के लिए बुलाया है, लेकिन मैं नहीं खेल पाऊंगा। चयनकर्ता चाहते हैं कि मैं युवाओं के साथ खेलूं, लेकिन इस साल मैं रेस्ट लेने जा रहा हूं। गेल ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में भी नहीं खेलेंगे। आईपीएल में गेल किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप के बाद चर्चा चली थी कि गेल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं, लेकिन उन्होंने अभी इसपर कोई फैसला नहीं लिया है। टीम इंडिया इस साल विश्व कप के बाद विंडीज के दौरे पर गई थी, तब गेल विंडीज के टीम में शामिल थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें