फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूटीसी: फाइनल से पहले 'टेस्ट में बेस्ट' पुजारा ने भरी हुंकार, बोले- भारत हर चुनौती के लिए तैयार

Sun, 13 Jun 2021 09:34 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
विज्ञापन
1 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : social media
टेस्ट में बेस्ट माने जाने वाले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला खेलने के बाद न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में फायदे की स्थिति में रहेगा लेकिन भारत अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की कोशिश करेगा। क्वारंटीन पूरा करने के बाद भारतीय टीम अपनी ही दो टीमें बनाकर मुकाबले खेलकर तैयारी कर रही है जबकि न्यूजीलैंड ने डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर दो टेस्ट की श्रृंखला में 1-0 से हराकर अच्छी तैयारी की है। ऐसे में पुजारा ने बीसीसीआई.टीवी से कहा, 'फाइनल से पहले दो टेस्ट मैच खेलकर बेशक वे फायदे की स्थिति में होंगे लेकिन जब बात फाइनल की आती है तो हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे और हमें पता है कि हमारी टीम में अच्छा प्रदर्शन करने और चैंपियनशिप जीतने की क्षमता है।'
विज्ञापन

2 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter@BCCI
उन्होंने कहा, 'इसलिए हम इसे लेकर चिंतित नहीं हैं, हमें तैयारी के लिए जो 10 से 12 दिन का समय मिला है उसमें हम एकाग्र रहने का प्रयास करेंगे। हम एक अभ्यास मैच भी खेलेंगे और हम उपलब्ध संसाधनों का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल का प्रयास करेंगे। अगर हम इन दिनों का सही इस्तेमाल कर पाए तो मुझे लगता है कि हमारी टीम फाइनल में चुनौती के लिए तैयार रहेगी।'
विज्ञापन

3 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ट्विटर
सौराष्ट्र के मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती इंग्लैंड के मौसम से सामंजस्य बैठाने की होगी। उन्होंने कहा, 'यहां एक ही दिन में अलग अलग हालात में खेलना बल्लेबाज के लिए सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि अगर बारिश होती है तो आपको मैदान से बाहर जाना होता है और इसके बाद अचानक बारिश रुक जाती है और आपको दोबारा शुरुआत करनी होती है।'
 

4 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : Social Media
अब तक 85 टेस्ट में 6244 रन बनाने वाले पुजारा ने कहा कि डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई करना भारतीय टीम की विशेष उपलब्धि है। उन्होंने कहा, 'निजी तौर पर यह मेरे लिए काफी मायने रखता है क्योंकि मैं सिर्फ इसी एक प्रारूप में खेल रहा हूं और यह क्रिकेट में सबसे चुनौतीपूर्ण प्रारूप है। यहां पहुंचने के लिए हमने एक टीम के रूप में काफी कड़ी मेहनत की है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : pti
पुजारा ने कहा, 'इसलिए मुझे यकीन है कि सभी खिलाड़ी फाइनल को लेकर उत्सुक हैं और हमारे लिए फाइनल जीतना काफी मायने रखता है। लेकिन फाइनल में पहुंचने के लिए भी टीम ने पिछले दो साल में कड़ी मेहनत की है।' 33 साल के इस बल्लेबाज ने कहा कि भारतीय टीम एकजुट है क्योंकि खिलाड़ियों ने जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में काफी समय साथ बिताया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें