चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : File
पुजारा ने कहा, ‘दिन के समय रौशनी’ की दिक्कत नहीं होगी, लेकिन सूर्यास्त के समय और दूधिया रौशनी’ में यह मसला हो सकता है। सूर्यास्त के समय का सत्र बेहद अहम होगा।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा बल्लेबाज के तौर पर निजी अनुभव तो अच्छा रहा था, लेकिन मैंने जब वहां पर अन्य खिलाड़ियों से बात की तो उनका कहना था कि लेग स्पिनर को खेलना विशेषकर उनकी गुगली को समझना मुश्किल था।’