फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsBAN: तीन साल पहले इंदौर में मचा था कोहराम, विराट-रहाणे लाए थे रनों की आंधी

Wed, 13 Nov 2019 07:47 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
विराट और रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया बांग्लादेश को टी-20 सीरीज में हराने के बाद 14 नवंबर से इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जाने वाली इस सीरीज में टीम इंडिया के सभी सीनियर खिलाड़ी टीम में वापसी करेंगे। टी-20 सीरीज में टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी, लेकिन सफेद जर्सी में विराट कोहली ही टीम की कमान संभालेंगे। इंदौर के इस मैदान पर अभी तक सिर्फ एक ही टेस्ट मुकाबला खेला गया है जिसे भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में जीता था। आइए जानते हैं उस मैच में कौन से खिलाड़ी जीत के हीरो रहे थे?
विज्ञापन

2 of 4
होलकर स्टेडियम, इंदौर
होलकर स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच 8-11 अक्तूबर 2016 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। जिसे टीम इंडिया ने 321 रनों से जीता था। भारत ने न्यूजीलैंड को मैच के चौथे ही दिन 321 रनों से शिकस्त दी थी। यह टेस्ट में रन के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
विज्ञापन

3 of 4
आर अश्विन - फोटो : ESPN
गेंदबाजी में इस मैदान पर भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी आर अश्विन ने की थी। अश्विन ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में 59 रन देकर सात विकेट चटकाए थे, इसके अलावा न्यूजीलैंड की पहली पारी में अश्विन ने छह विकेट लिए थे।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली दोहरा शतक - फोटो : social media
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में बल्लेबाजी की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने भारत की पहली पारी में 211 रन की पारी खेली थी। वहीं अजिंक्य रहाणे ने भी पहली पारी में 188 रन बनाए थे, जो आज भी उनके टेस्ट करियर का उच्चतम स्कोर है। दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा ने नाबाद 101 रनों की पारी खेली थी। भारत ने अपनी पहली पारी 557/5 पारी घोषित की, वहीं दूसरी पारी 216/3 पारी घोषित की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें