फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द: टीम इंडिया में चयन होने के बाद भावुक हुआ यह खिलाड़ी, कहा- काश मेरे पापा होते

Fri, 11 Jun 2021 07:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
चेतन सकारिया - फोटो : social media
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के बाद युवा गेंदबाज चेतन सकारिया भावुक हो गए। दरअसल, उन्हें अपने दिवंगत पिता की याद आने लगी। उन्होंने कहा कि 'काश यह देखने के लिए मेरे पापा होते।' आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले इस गेंदबाज ने 'इंडियन एक्सप्रेस' के साथ बातचीत में कहा, 'मेरी इच्छा थी कि मेरे पापा यह सब देखने के लिए यहां होते। वह मुझे भारत के लिए खेलते हुए देखना चाहते थे। मैं आज उनको बहुत ज्यादा मिस कर रहा हूं। भगवान ने मुझे इस एक साल के अंदर कई उतार-चढ़ाव दिखाए हैं। यह अबतक एक काफी इमोशनल राइड रही है।'
 
विज्ञापन

2 of 4
चेतन सकारिया - फोटो : social media
सकारिया ने आगे कहा, 'मैंने अपने भाई को खोया था और उसके एक महीने के बाद ही मुझे आईपीएल का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल गया था। आखिरी महीने मैंने अपने पिता को खोया और भगवान ने मुझे भारतीय टीम में चयन करवा दिया। मैं सात दिनों तक अस्पताल में रहा था, जब मेरे पिता जिंदगी से लड़ रहे थे। उस कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। यह मेरे स्वर्गीय पिता और मेरी मां के लिए है, जिन्होंने मुझे क्रिकेट को जारी रखने की इजाजत दी।'
विज्ञापन

3 of 4
चेतन सकारिया - फोटो : social media
हाल ही में कोरोना की वजह से उनके (सकारिया) पिता कांजीभाई का निधन हो गया था। बीते हफ्ते चेतन के पिता ने अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। इससे पहले जनवरी में उनके भाई ने आत्महत्या कर ली थी। चेतन के घर वालों ने ये बात उनसे छिपाई थी क्योंकि उन दिनों चेतन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे थे। बता दें कि इस युवा गेंदबाज ने इसी साल आईपीएल में अपना डेब्यू किया था। राजस्थान की तरफ से खेलते हुए चेतन ने सात मैचों में सात विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनका इकॉनमी भी 8.22 का रहा था। चेतन ने डेथ ओवरों में काफी अच्छी गेंदबाजी की और महेंद्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। 
विज्ञापन

4 of 4
चेतन सकारिया - फोटो : twitter@IPL
बता दें कि बीसीसीआई ने 10 जून को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान किया था। इस टीम में कई नए चेहरों को चुना गया। इनमें से एक नाम चेतन का भी था। श्रृंखला दौरे के लिए पांच खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया, जिसमें के गौतम, देवदत्त पडीक्कल, नीतिश राणा, ऋतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया शामिल हैं। टीम की कमान शिखर धवन को सौंपी गई, जबकि भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया गया। इस दौरे पर भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर 13 जुलाई से तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगी, जो कोलंबो में खेल जाएंगे। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें