फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK के '5 सुपर हीरोज', जिन्होंने 1065 दिन के बाद होमग्राउंड पर टीम को दिलाई जीत

Wed, 11 Apr 2018 01:00 AM IST
अभिषेक निगम, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सैम बिलिंग्स - फोटो : ipl
चेन्नई सुपरकिंग्स ने मंगलवार को आईपीएल 2018 के पांचवें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को एक गेंद शेष रहते 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने सांस थाम देने वाले मैच में एक गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रविंद्र जडेजा ने विजयी छक्का जमाया। चेन्नई की इस जीत में सैम बिलिंग्स ने अहम भूमिका निभाई। चलिए गौर करते हैं कि उनके अलावा और किस खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाई:
विज्ञापन

2 of 6
एमएस धोनी - फोटो : il
5) एमएस धोनी- महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट का बाहुबली कहा जाता है और वह इसे बार-बार साबित करके दिखाते हैं। केकेआर के खिलाफ मंगलवार को धोनी ने पहले अपनी कप्तानी से और फिर बल्लेबाजी से यह बात साबित की। धोनी ने गेंदबाजों का इस्तेमाल अलग अंदाज में किया, जिसकी वजह से केकेआर 20 रन कम बना सकी। फिर उन्होंने बल्लेबाजी में 25 रन की पारी खेली और चेन्नई को लक्ष्य हासिल करने के करीब ले जाते हुए मैच रोमांचक बना दिया। 
विज्ञापन

3 of 6
अंबाती रायुडू - फोटो : ipl
4) अंबाती रायुडू- अंबाती रायुडू के रूप में चेन्नई सुपरकिंग्स को दमदार ओपनर मिल गया है। रायुडू में तेज गेंदबाज और स्पिनर्स दोनों को अच्छे से खेलने की क्षमता है, जिसका नमूना उन्होंने चेपॉक में बखूबी पेश किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने शेन वॉटसन के साथ 75 रन की साझेदारी करते हुए चेन्नई को तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने 26 गेंदों में तीन चौको और दो छक्को की मदद से 39 रन की पारी खेली। 

4 of 6
रविंद्र जडेजा - फोटो : ipl
3) रविंद्र जडेजा- रविंद्र जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करके अपनी उपयोगिता दर्शाई। उन्होंने पहले गेंदबाजी में दो ओवर किए और 19 रन देकर एक विकेट झटका। जडेजा ने किसी और का नहीं बल्कि विस्फोटक ओपनर और बर्थ-डे बॉय क्रिस लिन को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी में 11* रन की छोटी, लेकिन मैच विनिंग पारी खेली। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने विनय कुमार की गेंद पर मिडविकेट की दिशा में लंबा छक्का जमाया, जिससे चेन्नई की जीत पर मुहर लगी।
विज्ञापन

5 of 6
शेन वॉटसन - फोटो : il
2) शेन वॉटसन- इस ऑलराउंडर की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। वॉटसन ने केकेआर के खिलाफ गेंद व बल्ले दोनों से उम्दा प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले चार ओवर में 39 रन देकर दो विकेट लिए। वॉटसन ने नितीश राणा (16) और केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक (26) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद 203 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई को वॉटसन ने तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में तीन चौको और तीन छक्को की मदद से 42 रन बनाए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने तूफानी पारी खेलकर ही चेन्नई के लिए मैच सेट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैम बिलिंग्स - फोटो : il
1) सैम बिलिंग्स- इंग्लिश बल्लेबाज ने आईपीएल में अपनी धाक जमाई और आंद्रे रसेल की पारी पर पानी फेरा। बिलिंग्स ने आकर्षक शॉट्स से भरी अपनी पारी में 23 गेंदें खेली और दो चौको व पांच छक्को की मदद से 56 रन बनाए। बिलिंग्स की पारी ही चेन्नई के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई, जिसकी मदद से CSK रिकॉर्ड लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें