फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSKvKKR: इन 11 खिलाड़ियों के दम पर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी DK की 'सेना'

Wed, 11 Apr 2018 12:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL official web
आईपीएल सीजन-11 में कोलकाता नाइटराइडर्स अपना दूसरा मुकाबला मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंमबरम स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। कोलकाता इससे पहले एक मैच आरसीबी के खिलाफ जीत चुकी है। वहीं, सीएसके के लिए अपने होम ग्राउंड यह पहला मुकाबला होगा। आइये जानते हैं कि केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक के नेतृत्व में केकेआर किन 11 खिलाड़ियों के साथ सीएसके को फतह करना चाहेगीः-
विज्ञापन

ओपनर्स

2 of 5
क्रिस लिन - फोटो : ESPN
सुनील नरेन और क्रिस लेन सलामी बल्लेबाजी की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। 19 गेंदो में उन्होंने 4 चोको और 5 छक्कों की मदद से अर्धशतक जमाया था। वहीं, लीन उम्मीद के मुताबिक पिछले मुकाबले में खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वह केवल 5 रन बनाकर आउट हुए थे।
विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर

3 of 5
रॉबिन उथप्पा - फोटो : BCCI
विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा और नितीश राणा का मिडिल ऑर्डर में खेलना तय माना जा रहा है। उथप्पा पिछले मुकाबले में केवल 13 रन बनाकर पलेवियन लौटे थे, जबकि नितीश ने 34 रन की शानदाप पारी खेली थी। आईपीएल में उथप्पा ने साल 2014 में पदार्पण किया था। सभी सीजन में उन्होंने 350 से ज्यादा का स्कोर किया है। साल 2014 में इन्हें ऑरेंज कैप भी मिला था। वहीं, आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे दिनेश कार्तिक आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में 25 गेंदों में 35 रन की नाबाद पारी खेली थी।
 

ऑलराउंडर्स

4 of 5
आंद्रे रसेल
वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। इतना ही नहीं रसेल को टी-20 फॉर्मेट में वर्ल्ड के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। हालांकि, पिछले मुकाबले में इनका कुछ खास प्रदर्शन नही रहा। इसके अलावा आईपीएल के इस सीजन में पहली बार खेल रहे युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह भी ऑलराउंडर की भूमिका अदा कर सकते हैं। इनको एक फिनिशर के तौर पर भी माना जाता है, लेकिन वह पिछले मुकाबले में मात्र 6 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाज

5 of 5
पियूष चावला - फोटो : IPL official web
केकेआर की तरफ से दो स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाज का खेलना लगभग तया माना जा रहा है। टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव और पीयूष चावला स्पिनर्स की भूमिका अदा कर सकते हैं। वहीं, आर विनय कुमार और कंगारू तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन तेज गेंदबाज के तौर पर हो सकते हैं।

कोलकाता नाइटराइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नितीश राणा, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, मिशेल जॉनसन, शुभमन गिल, विनय कुमार, रिंकू सिंह, कैमरून डेलपोर्ट, जेवन सीयरलेस, अपूर्व वानखेड़े, इशांक जग्गी, टॉम कुरेन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें