फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए एक और 'युवराज सिंह', U19 में बनाए थे 3 रिकॉर्ड, विराट कोहली भी इनके कायल

Sat, 05 May 2018 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
शुभमन गिल
19 साल की उम्र में इस क्रिकेटर ने इतनी शानदार बल्लेबाजी की कि विराट कोहली तक फिदा हो गए। किंग खान ने इन्हें करोड़पति बनाया है, जानिए कौन?
विज्ञापन

2 of 10
शुभमन गिल
हम बात कर रहे हैं, आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे खिलाड़ी शुभमन गिल की। शुभमन गिल के वीरवार 3 मई को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया। उनके खेल को देखकर मोहाली में काफी खुशी का माहौल है। शुभमन गिल की मां कीरत गिल और पिता लखविंदर सिंह गिल का कहना है कि हम अपने बेटे की इस धमाकेदार पारी को देखने के लिए तरस रहे थे।
 
विज्ञापन

3 of 10
शुभमन गिल
शुभमन ने 36 गेंद पर 57 रन बनाकर साबित कर दिया कि वे आईपीएल के इस दनादन क्रिकेट फार्मेट में फिट बैठ सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज हमें गर्व है अपने बेटे पर, जो आईपीएल के पहले मैच से ही अपने आप को सिद्ध करने में लगा था। वीरवार को उसने आईपीएल के सीजन में टॉप पर चल रही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम सीएसके के खिलाफ रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई है।

4 of 10
शुभमन गिल
बता दें कि शुभमन गिल वही प्लेयर हैं जिन्होंने देश को अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताया था। 30 जनवरी 2018 को सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शुभमन के नाबाद 102 रनों ने टीम को फाइनल में पहुंचाया और वर्ल्ड कप जिताया। इसके अलावा शुभमन ने वर्ल्ड कप में किसी भी मैच में 50 से नीचे का स्कोर नहीं किया। और तो और शुभमन ने तीन बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

 
विज्ञापन

5 of 10
शुभमन गिल
शुभमन अंडर19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इससे पहले सलमान बट्ट ने 85 रन बनाए थे। इसके अलावा शुभमन अंडर19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए। इससे पहले विराट कोहली ने 2008 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 73 गेंदों में शतक जड़ा था। उसके बाद 2016 में नामिबिया के खिलाफ रिषभ पंत ने 82 गेंदों में शतक लगाया था।
विज्ञापन

6 of 10
शुभमन गिल
शुभमन ने अंडर 19 वर्ल्ड कप खेलते हुए सर डॉन ब्रेडमेन का रिकॉर्ड भी तोड़ा था। शुभमन दुनिया के अकेले ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिसने 1000 से ज्यादा रनों के स्कोर में अपना औसत 100 से ऊपर का कर लिया। शुभमन गिल ने इस मामले में डॉन ब्रेडमैन को पीछे छोड़ दिया। डॉन ब्रेडमैन ने अपने टेस्ट करियर में 99.94 की औसत से रन बनाए। उनकी इस औसत के आसपास भी कोई नहीं पहुंच पाया, लेकिन शुभमन ने ऐसा किया।
विज्ञापन

7 of 10
शुभमन गिल
शुभमन ने 1000 से ज्यादा रन बनाने के बाद यूथ वनडे में अपना स्कोर 101.60 का कर लिया। शुभमन ने 13 यूथ वनडे की 13 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए। उनसे पहले टेस्ट की 13 पारियों में हजार रन पूरे करने का कारनाम सर डॉन ब्रेडमैन ने किया था। इसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत शुभमन आईपीएल में भी शामिल हो गए। शाहरुख खान की कोलकता नाइट राइर्ड्स ने इस युवा खिलाड़ी को 1 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा।

8 of 10
शुभमन गिल
शुभमन गिल ने 4 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। शुभमन बचपन में अपने पिता के साथ क्रिकेट खेला करते थे। जब गिल बड़े हुए तो अपने बेटे के खेल को और ज्यादा निखारने के लिए उनके पिता ने एक बेहतरीन प्लान बनाया। दरअसल उन्होंने अपने खेल को मैदान के रूप में इस्तेमाल किया और शर्त रखी कि जो भी शुमन गिल को आउट करेगा उसे वह 100 रुपये ईनाम देंगे।

9 of 10
शुभमन गिल
शुभमन के पिता का नाम लखविंदर सिंह है। वे मूल रूप से पंजाब के बरनाला के रहने वाले हैं और किसान हैं। शुभमन के क्रिकेट से लगाव को देखते हुए वे साल 2007 में मोहाली में सेक्टर-70 में रहने लगे। पिता लखविंदर खुद पीसीए के पीछे मोहाली क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट ग्राउंड पर उसे रोजाना अभ्यास कराते हैं। यहीं से शुभमन के क्रिकेट का सफर शुरू हुआ। मोहाली के मानव मंगल स्कूल के छात्र हैं।
विज्ञापन

10 of 10
शुभमन गिल
अपने बल्ले से प्रदर्शन की बदौलत इंडिया ए में जगह भी बना चुके हैं। इसके साथ ही रणजी ट्राफी में भी कई रन बटोर चुके हैं। इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में 300 से अधिक एक पारी में स्कोर कर चुका हैं। भारतीय क्रिकेट की दीवार के नाम से मशहूर रहे राहुल द्राविड़ और मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हैं। कई मौकों पर यह दोनों इस खिलाड़ी से मिलकर हौसला बढ़ा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें