फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR को सपोर्ट करने पहुंचे 'स्पेशल फैन' से यूं मिले कार्तिक, देखकर VIDEO भर आएंगी आपकी आंखें

Sat, 05 May 2018 09:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dinesh karthik
विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। नौ में से पांच जीत के साथ केकेआर प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। गुरुवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कार्तिक ने कप्तानी पारी खेलते हुए एक बार फिर अपनी टीम को विजेता बनाया। कार्तिक ने सिर्फ 18 गेंदों पर 45 रन बनाए।
विज्ञापन

2 of 5
dinesh karthik
बता दें कि कार्तिक न सिर्फ एक बेहतरीन कप्तान और बल्लेबाज हैं, बल्कि एक नेक दिल इंसान भी है। सीएसके पर जीत के बाद इसका उदाहरण खुद कार्तिक ने दिया। दरअसल इस मैच में कार्तिक का एक स्पेशल फैन स्टेडियम में मैच देखने आया था।
विज्ञापन

3 of 5
dinesh karthik
जैसे ही कार्तिक को उनके बारे में पता वो खुद उनसे मिलने दर्शकों के बीच गए। यह स्पेशल फैन हैं हर्षुल गोयनका। कार्तिक और हर्षुल की इस सुनहरी मुलाकात का एक वीडियो कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी ट्विटर वॉल पर शेयर किया।

4 of 5
दिनेश कार्तिक
बता दें कि हर्षुल क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर को सपोर्ट करने आए दिनेश कार्तिक दिव्यांग हैं, लेकिन क्रिकेट के प्रति उनका जुनून किसी सामान्य व्यक्ति से कम नहीं है। कार्तिक ने खुद अपने इस स्पेशल फैन से बातें की और उन्हें प्यार से गले भी लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिनेश कार्तिक - फोटो : ipl
बता दें कि हर्षुल क्रिकेट और सचिन के बहुत बड़े फैन हैं। कोलकाता आने पर सचिन उनसे खुद कई बार मिलते हैं। सचिन अपने इस फैन को बॉस कहकर संबोधित करते हैं। सचिन गंभीर के अलावा विराट कोहली और गौतम गंभीर से भी हर्षुल की मुलाकात हो चुकी है।

देखें वीडियो:



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें