आईपीएल खत्म होते ही के एल राहुल ने जिंदादिली दिखाते हुए बेझिझक ऐसी बात कह डाली, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे- शाबाश बेटा। दरअसल, केएल राहुल ने रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी की तारीफ की है। राहुल ने कहा कि बेशक टूर्नामेंट में टीम उतार चढ़ाव पर रही, लेकिन बहुत अच्छा वक्त था। पहला हाफ शानदार रहा, दूसरे हाफ में निराशा हुई। लेकिन कैप्टन अश्विन से बहुत कुछ सीखने को मिला। कप्तानी करना आसान नहीं, लेकिन अश्विन ने अपना किरदार शानदार तरीके से निभाया। अश्विनी बेहतरीन कप्तान हैं।
विज्ञापन
2 of 7
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
दूसरी ओर, के एल राहुल ने कहा कि वे टीम में किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने को तैयार हैं। उनका मकसद बस एक होगा कि शानदार खेलूं और टीम को जिताऊं। पिता कोच होते तो किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता था। लेकिन ऐसा नहीं है, इसलिए टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी करने को हमेशा तैयार रहता हूं। राहुल, पूर्व भारतीय गेंदबाज वैंकटेंश प्रसाद के साथ चंडीगढ़ पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 7
KL Rahul
जब राहुल से पूछा गया कि आप ज्यादातर टी-20 व डोमेस्टिक क्रिकेट में ओपन करते हैं तो टीम इंडिया में किस पोजीशन पर खेलना पसंद करेंगे। इस पर कुछ देर हंसी के बाद उन्होंने कहा कि मैच के दौरान मौजूदा स्थिती के अनुसार ही हर बल्लेबाज को अलग अलग जिम्मेदारी दी जाती है। उस समय यह जरूरी होता है कि आप को जिस क्रम पर भी बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जाए, बस आप उस तरह से बल्लेबाजी करें, जिससे आप की टीम को जीत मिल सके।
4 of 7
केएल राहुल
केएल राहुल ने कहा कि इंग्लैंड दौरा मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। बेशक इंग्लैंड की विकेट तेज गेंदबाजों को मदद करती हैं। इसके बावजूद भी पिछली सीरीज में टीम इंडिया ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इस सीरीज के लिए पूरी तरह से मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहना जरूरी है। इंग्लैंड दौरे से पहले भारत को पहली बार अफगानिस्तान के साथ पहला टेस्ट खेलना है। मुझे खुशी है कि इसका हिस्सा बनूंगा। अफगानिस्तान की टीम पिछले कुछ समय से बेहतरीन प्रदर्शन करने में लगी हुई है। यह टेस्ट काफी दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
5 of 7
केएल राहुल
- फोटो : SELF
आईपीएल सीजन का फायदा मिलेगा
आईपीएल सीजन 11 में बेहतरीन प्रदर्शन के सवाल में कहा कि ऐसा नहीं कि मैंने 1 साल में ही बेहतर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया हैं। उन्हाेंने कहा कि इससे पहले के आईपीएल सीजन में कई अच्छी पारियां खेली थी। जिसका फायदा मुझे इस सीजन में मिला। राहुल ने कहा इस सीजन में क्रिस गेल का टीम में होने से बल्लेबाजों का हौसला बड़ा। गेल हमेशा से टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहते थे।
विज्ञापन
6 of 7
केएल राहुल
एक स्पोर्ट्सपर्सन के नाते हर गेम के खिलाड़ी अहम
राहुल ने कहा कि रेड बुल की ओर से यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है। इससे काफी टैलेंट उभर कर सामने आता है। उन्होंने कहा कि 7 साल पहले मैने भी यह टूर्नामेंट खेल कर रणजी टीम में वापसी की थी। उन्होंने कहा कि किसी भी क्रिकेट खिलाड़ी के लिए फिटनेस जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के साथ फुटबाल, वॉलीबाल, हॉकी खेलना पसंद करता हूं। क्रिकेट ही नहीं भारत में खेले जानी वाले हर स्पोर्ट के खिलाड़ी मेरे लिए अहम है।
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और गेंदबाज वैंकटेंश प्रसाद ने कहा कि एक तेज गेंदबाज की टीम में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खासकार टी-20 फॉरमेट में जहां पर आखिरी ओवर में विकेट लेना और रनों पर लगाम लगाना गेंदबाज के लिए किसी चुनौती से कम नही होता। वैंकटेंश ने कहा कि भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। युवा क्रिकेटरों को कम से कम तीन साल तक डोमेस्टिक क्रिकेट जोकि लंबा फॉरमेट होता है जरूर खेलना चाहिए। इससे क्रिकेटर को काफी कुछ सीखने को मिलता है।