फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL खत्म होते ही हरभजन सिंह ने दिया पॉलिटिक्स में एंट्री पर बड़ा बयान, बोले...

Sun, 17 Jun 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
हरभजन सिंह
आईपीएल खत्म होते ही 'टर्बनेटर' हरभजन सिंह ने पॉलिटिक्स में एंट्री के सवाल पर बयान देते हुए बड़ी बात कही। दरअसल, हरभजन सिंह भी नवजोत सिद्धू की राह पर चलते हुए राजनीति में आना चाहते हैं। उन्होंने ने कहा कि मैं पंजाब के लोगों के लिए कुछ करना चाहता हूं। अगर कोई पार्टी मुझे ऑफर करती हैं तो राजनीति में जरूर आऊंगा और प्रदेश के विकास के लिए काम करना चाहूंगा।

 
विज्ञापन

2 of 6
हरभजन सिंह
हरभजन सिंह ने कहा कि राजनीति एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। लोकतंत्र का अभिन्न अंग है। इसमें समाजसेवा करने की इच्छा रखने वाले लोगों के आने से सुधार होगा व लोगों की अपेक्षाएं भी पूरी होंगी। फिलहाल उन्हें सियासत में आने को लेकर किसी पार्टी की ओर से खास ऑफर नहीं मिला है। लिहाजा, ऑफर आने के बाद वह इसके लिए जरूर विचार करेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
Harbhajan Singh
हरभजन सिंह ने एक और इच्छा जाहिर कि है कि उनकी जिंदगी पर जब भी कोई बायोपिक बने तो उसमें उनका किरदार रणवीर सिंह और उनकी पत्नी गीता का किरदार दीपिका पादुकोण निभाएं। उनकी बॉयोपिक में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह उनके जीवन के साथ फिल्म में न्याय कर सकते हैं और वहीं गीता बसरा के किरदार को दीपिका पादुकोण ही साकार कर सकती हैं।

4 of 6
हरभजन सिंह
गौरतलब है कि हरभजन सिंह अपने पिता की याद में शुक्रवार को जालंधर में अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू करने के लिए आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल में आए थे। इस टूर्नामेंट में हरभनज क्रिकेट अकेडमी के साथ एमएस धोनी अकेडमी, युवराज सिंह अकेडमी, सहवाग अकेडमी, आईवीवाई स्कूल अकेडमी, आशीष नेहरा की क्रिकेट अकेडमी की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
हरभजन सिंह
जानकारी देते हुए क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बताया कि वासल एजुकेशनल ग्रुप की तरफ से पहला सरदार सरदेव सिंह मेमोरियल अंतर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जाएगा। यह टी-20 के आधार पर होगा। यह टूर्नामेंट जालंधर के होशियारपुर रोड पर स्थित आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल में करवाया जाएगा। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें होगी जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
harbhajan singh and geeta basra
ग्रुप-ए में भज्जी की एचएसआईसी-आईवीवाई, भज्जी की एचएसआईसी-सीआईएस, सहवाग क्रिकेट अकादमी व युवराज क्रिकेट अकादमी शामिल हैं। ग्रुप-बी में धोनी क्रिकेट अकादमी, नेहरा क्रिकेट अकादमी, भज्जी की एचएसआईसी-जीसीआईएसएच और सोढ़ी क्रिकेट अकादमी शामिल हैं। टूर्नामेंट में भज्जी की अकादमी से संबंधित तीन टीमें खेलेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें