फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy 2025: 'भारत पाकिस्तान क्यों जाए...?' टीम इंडिया को पड़ोसी मुल्क भेजने के सवाल पर भड़के भज्जी

Fri, 26 Jul 2024 12:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान ने कहा है कि वह सुनिश्चित करेगा कि भारत के सभी मैचों की मेजबानी लाहौर में की जाए और भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट के दौरान एक ही होटल में रहे। यह भी कहा गया है कि भारत के मुकाबले एक शहर में होने से वहां आने वाले भारतीय फैंस को भी सुरक्षा प्रदान करना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
1 of 4
धोनी और हरभजन - फोटो : IPL/BCCI
भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि टीम इंडिया को अगले साल होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए सीमा पार पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए क्योंकि पड़ोसी देश में सुरक्षा स्थिति अब भी ठीक नहीं है। इस अनुभवी गेंदबाज ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी की पुष्टि करने से पहले दौरे के लिए सरकार की मंजूरी लेने के फैसले का भी समर्थन किया।
विज्ञापन

2 of 4
हरभजन सिंह - फोटो : PTI
बीसीसीआई ने इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है और कहा है कि भारत सरकार फैसला करेगी कि टीम इंडिया को पाकिस्तान का दौरा करना है या नहीं। इस मामले पर भज्जी ने कहा, 'भारतीय टीम को पाकिस्तान क्यों जाना चाहिए? पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर चिंता की स्थिति है। पाकिस्तान में हालात ऐसे हैं कि लगभग हर रोज घटनाएं होती रहती हैं। मुझे नहीं लगता कि वहां जाना (टीम के लिए) सुरक्षित है। बीसीसीआई का रुख बिल्कुल सही है और हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। मैं बीसीसीआई के रुख का समर्थन करता हूं।'
विज्ञापन

3 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC
हालांकि, पाकिस्तान ने कहा है कि वह सुनिश्चित करेगा कि भारत के सभी मैचों की मेजबानी लाहौर में की जाए और भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट के दौरान एक ही होटल में रहे। यह भी कहा गया है कि भारत के मुकाबले एक शहर में होने से वहां आने वाले भारतीय फैंस को भी सुरक्षा प्रदान करना आसान हो जाएगा। इसके अलावा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसने फाइव स्टार होटल बनाने के लिए लाहौर में गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम से सटे भूमि का अधिग्रहण किया है। सूत्रों ने खुलासा किया कि पीसीबी की योजना होटल का निर्माण खुद करने की है और अगले साल की शुरुआत तक निर्माण पूरा करना चाहता है।
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI
पीसीबी सूत्रों ने कहा कि यह पांच सितारा होटल टीमों को दूर के होटलों में रहने की आवश्यकता को खत्म कर देगा, जिससे सुरक्षा के लिए सड़कों को बंद कर दिया जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था, जिसके चलते भारत के मैच श्रीलंका में आयोजित किए गए थे। टीम इंडिया ने 2012 के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। इसके कारण दोनों देशों के बीच क्रिकेट मुकाबला आईसीसी या एसीसी प्रतियोगिताओं तक सीमित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें