फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: कुछ ऐसा हो सकता है फाइनल महामुकाबले का रोमांच

Tue, 13 Jun 2017 10:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 5
चैंपियंस ट्रॉफी - फोटो : ICC
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में सेमीफाइनल की तस्वीर अब साफ हो गई है। इस चैंपियंस ट्रॉफी में बारिश की भूमिका काफी अहम रही, जिसने कई बड़ी टीमों का पत्ता काटा और अप्रत्याशित रूप से प्रबल दावेदार इस प्रतियोगिता से बाहर हो गए। सबसे खास बात यह है कि पिछली चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनल खेलने वाले भारत और इंग्लैंड अब भी इस टूर्नामेंट में बने हुए हैं।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: कुछ ऐसा हो सकता है फाइनल महामुकाबले का रोमांच

2 of 5
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ESPN
पूल-ए की बात की जाए तो इस ग्रुप से मेजबान इंग्लैंड और बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में जगह बनाई हैं। अपनी सभी लीग मैच जीतकर इंग्लैंड टॉप पर रही, तो वहीं न्यूजीलैंड के मंसूबों पर पानी फेरने के बाद बांग्लादेश ने 3 अंक हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया की हार ने उसको ग्रुप में दूसरे स्थान पर छोड़ा और अंतिम-4 में उसका टिकट पक्का किया।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: कुछ ऐसा हो सकता है फाइनल महामुकाबले का रोमांच

3 of 5
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
वहीं, पूल-बी की बात की जाए तो इस पूल से भारत और श्रीलंका ने अंतिम चार में जगह बनाई। एक एक मैच जीतने के बाद चारों टीम करो या मरो के जंजाल में फंस गई थी। मगर कथित 'क्वार्टर फाइनल' मुकाबलों में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर और पाकिस्तान ने श्रीलंका को मात देकर सेमीफाइनल में अपना टिकट पक्का किया। भारत इस पूल में अव्वल रहा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: कुछ ऐसा हो सकता है फाइनल महामुकाबले का रोमांच

4 of 5
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : icc
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का पहला सेमीफाइनल इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 14 जून को कार्डिफ में खेला जाएगा। इंग्लैंड इस प्रतियोगिता में एक भी मैच नहीं हारा और उसके खिलाड़ियों ने गजब का खेल दिखाया है। इसके अलावा पाकिस्तान कभी भी चैंपियंस ट्रॉफी में फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया है। ऐसे में इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आता है और यदि वो जीता तो पिछली चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल एक बार फिर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: कुछ ऐसा हो सकता है फाइनल महामुकाबले का रोमांच

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। बर्मिंघन के एजबेस्टन स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में भारत जीत का प्रबल दावेदार है। यदि बांग्लादेश जीता तो वह पहली बार किसी आईसीसी इवेंट के फाइनल में पहुंचेगा। मगर भारत की जीत से दर्शकों को एक फिर 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल रिपीट या फिर भारत-पाक का एक और महामुकाबला देखनेे को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें