फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: पाक के खिलाफ पांड्या के नाम दर्ज हुआ 'अनोखा रिकॉर्ड'

Mon, 19 Jun 2017 01:37 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 11
चैंपियंस ट्रॉफी के साथ पाकिस्तानी टीम
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का अंत पाकिस्तान की जीत के साथ हुआ। पाकिस्तान ने डिफेंडिंग चैंपियन भारत को 180 रनों से मात देकर पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अने नाम किया। पाकिस्तान भले ही अव्वल टीम बनी हो, मगर व्यक्तिगत रूप से कई अन्य खिलाड़ियों ने भी अपनी-अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया:
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ये खिलाड़ी रहे अपने 'रोल' में अव्वल

2 of 11
शिखर धवन - फोटो : ESPN
सबसे ज्यादा रन
टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन ने 5 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए। धवन ने इस टूर्नामेंट में एक शतक और 2 अर्धशतकों की मदद से 335 रन जड़े। चैंपियंस ट्रॉफी में धवन ने 67.6 की औसत रन ठोके, जिसके लिए उन्हें गोल्डन बैट मिला।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ये खिलाड़ी रहे अपने 'रोल' में अव्वल

3 of 11
हसन अली - फोटो : IPL
सबसे ज्यादा विकेट
पाकिस्तान के गेंदबाज हसन अली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के 5 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए। भारत के खिलाफ पहले मैच में 70 रन लुटाने वाले अली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अगले चार मैचों में 3-3 विकेट झटके। अली ने कहा था यह उनका सपना था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ये खिलाड़ी रहे अपने 'रोल' में अव्वल

4 of 11
जो रूट - फोटो : ICC
सबसे बड़ी पारी
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने बांग्लादेश के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेली। रूट ने इस एशियाई टीम के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले ही मैच में 133 रनों का पारी खेली। रूट से पहले तमीम इकबाल ने 128 रन की शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ये खिलाड़ी रहे अपने 'रोल' में अव्वल

5 of 11
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (जोश हेजललुड) - फोटो : ESPN
सर्वश्रेष्ठ स्पेल
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के दूसरे ही मैच में शानदार गेंदबाजी की। हेजलवुड ने इस मैच में 9 ओवर में 52 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। हालांकि, मैच बारिश में धुल गया और दोनों टीमों को 1-1 बांटना पड़ा।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ये खिलाड़ी रहे अपने 'रोल' में अव्वल

6 of 11
तमीम इकबाल
सबसे ज्यादा शतक
इस टूर्नामेंट में कोई भी खिलाड़ी एक से ज्यादा शतक नहीं जड़ सका। विराट कोहली दो बार शतक के करीब पहुंचे, मगर एक भी बार शतक नहीं जड़ सके। इस टूर्नामेंट में तमीम इकबाल, जो रूट, केन विलियमसन, रोहित शर्मा, शिखर धवन, फखर जमान, हाशिम अमला, बेन स्टोक्स, महमुदुल्लाह और शाकिब अल हसन ने एक-एक शतक जड़ा।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ये खिलाड़ी रहे अपने 'रोल' में अव्वल

7 of 11
रोहित शर्मा - फोटो : ESPN
सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने फाइनल के अलावा हर मैच में जोरदार खेल दिखाया। कप्तान विराट कोहली के अलावा शिखर धवन और रोहित शर्मा ने 3-3 बार 50 का आंकड़ा पार किया। इसके अलावा केन विलियमसन, फखर जमान, तमीम इकबाल और अजहर अली ने भी इतनी ही बार 50+ स्कोर बनाया।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ये खिलाड़ी रहे अपने 'रोल' में अव्वल

8 of 11
हार्दिक पांड्या - फोटो : ESPN
सर्वाधिक छक्के
इस टूर्नामेंट ने हार्दिक पांड्या के बल्ले से सर्वाधिक छक्के निकले। पांड्या ने 5 मैचों की 3 पारियों में 10 छक्के मारे, जो बाकी बल्लेबाजों से कहीं ज्यादा हैं। कमाल की बात है कि पांड्या ने 9 छक्के सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ जड़े, जिसमें से 6 छक्के फाइनल में ठोके।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ये खिलाड़ी रहे अपने 'रोल' में अव्वल

9 of 11
लियाम प्लंकेट - फोटो : ESPN
पारी में 4 विकेट
इंग्लैंड के गेंदबाज लियाम प्लंकेट ने सबसे ज्यादा बार पारी में 4 विकेट लेने का कमाल किया। प्लंकेट ने बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ 4-4 विकेट चटकाए। इसके अलावा जोश हेजलवुड, इमरान ताहिर, मिचेल स्टार्क, आदिल राशिद और मार्क वुड ने 1-1 बार पारी में 4 या इससे विकेट चटकाए।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ये खिलाड़ी रहे अपने 'रोल' में अव्वल

10 of 11
शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह - फोटो : ESPN
सबसे बड़ी साझेदारी
बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन और महमुदुल्लाह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। दोनों के बीच हुई पार्टनरशिप ने न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट से बाहर कर बांग्लादेश को पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट के अंतिम-4 में जगह दिलाई।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में ये खिलाड़ी रहे अपने 'रोल' में अव्वल

11 of 11
सरफराज अहमद - फोटो : ICC
सबसे ज्यादा कैच
फील्डिंग की बात की जाए, तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने 3 मैचों में 4 कैच लपके। मगर पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने विकेट के पीछे सर्वाधिक 9 शिकार किए। सरफराज के खाते में 9 मैच आए, मगर वो एक भी स्टंपिंग करने में असफल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें