पाकिस्तान ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में 180 रनों से करारी मात दी। करीब एक दशक के समय के बाद पाकिस्तान ने आईसीसी का कोई खिताब जीता है। 25 साल बाद पाकिस्तान ने आईसीसी का वनडे टूर्नामेंट अपने नाम किया है। पाकिस्तान ने 2008 में टी-20 विश्व कप और 1992 में आईसीसी वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।
विज्ञापन
कश्मीर में पाक की जीत का जश्न, फैंस बोले- अल्लाह ने दुआएं कबूल कीं
2 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : ICC
पाकिस्तान की जीत में सिर्फ पाक फैंस ने ही खुशी नहीं मनाई। कश्मीर में भी क्रिकेट फैंस ने पाक की जीत का जमकर जश्न मनाया। पाक के कई शहरों में क्रिकेट के दीवाने सड़कों पर उतरे और जमकर जश्न मनाया। पाक ने पिछले 9 सालों से अपने घर में क्रिकेट नहीं खेला है।
विज्ञापन
कश्मीर में पाक की जीत का जश्न, फैंस बोले- अल्लाह ने दुआएं कबूल कीं
3 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : ESPN
पाक समर्थकों ने जमकर टीम को चीयर किया, पटाखे फोड़े और ड्रम्स की ताल पर नाच-गाने के साथ वतन के जीत की खुशियां मनाई। किसी भी क्रिकेट पंडित ने यह सपने में भी नहीं सोचा होगा कि पाकिस्तान खिताब भी जीत सकती है। किसी को पाक ने कोई उम्मीद न थी।
कश्मीर में पाक की जीत का जश्न, फैंस बोले- अल्लाह ने दुआएं कबूल कीं
4 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैंस (लाहौर)
- फोटो : Twitter
19 करोड़ पाकिस्तानी फैंस के लिए यह जीत किसी ख्वाब के हकीकत बनने जैसी ही थी। पाकिस्तान के फैंस का कहना है कि अल्लाह ने उनकी दुआएं कबूल कीं। पेशावर और क्वेटा के शहरों में पाकिस्तान फैंस ने मिठाईयां बांट कप ईद पहले ही मना ली।
विज्ञापन
कश्मीर में पाक की जीत का जश्न, फैंस बोले- अल्लाह ने दुआएं कबूल कीं
5 of 6
भारतीय क्रिकेट फैंस
- फोटो : Twitter
वहीं भारत की राजधानी नई दिल्ली के दिल कहा जाने वाले कनॉट प्लेस में भी भारतीय फैंस ने जमकर आयोजन किया। कई जगहों पर बड़ी स्क्रींस लगाईं गई। एंटी-पाकिस्तान नारे क्लाइमैक्स आते-आते ठंडे पड़ गए और अंत में टीम 180 रनों से बुरी तरह हारी।
कश्मीर में पाक की जीत का जश्न, फैंस बोले- अल्लाह ने दुआएं कबूल कीं
6 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट फैंस (श्रीनगर)
- फोटो : Twitter
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार युनिस ने कहा था कि भारत-पाकिस्तान के बीच मैच न तो खेल है और न युद्ध है, यह दोनों के बीच का कुछ है। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में स्थानीय लोगों ने पाक की जीत में खुशी जताने पर सीआरपीएफ के जवानों पर पिटाई करने का आरोप लगया।