आईपीएल का पहल मैच शुरू होने में काफी कम समय बचा है। 5 अप्रैल की शाम को फटाफट क्रिकेट का दसवां सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में सभी क्रिकेट प्रेमियों के मन में यह सवाल है कि इस साल का खिताब कौनसी टीम जीतेगी। इस तरह के तमाम सवालों पर सट्टा बाजार और ज्योतिषियों ने अपनी-अपनी भविष्यवाणी कर दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
यह टीम जीतने वाली है आईपीएल-10 का खिताब
2 of 6
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स
- फोटो : Pintrest
ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो युसुफ पठान, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, मिचेल जॉनसन, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों के दिन अब करीब-करीब लद से गए हैं। वहीं जैक कैलिस और महेला जयवर्धने भी बतौर कोच सफलता से दूर हैं। इसके अलावा स्टीफन फ्लेमिंग की टीम को भी नाम से 'S' हटाने का लाभ न मिलने की भविष्यवाणी की गई है।
विज्ञापन
यह टीम जीतने वाली है आईपीएल-10 का खिताब
3 of 6
सुरेश रैना
- फोटो : IPL
ज्योतिष शास्त्रियों की मानें तो कोहली का भविष्यफल इसमें सबसे बेहतर है। सितारों के गणित में अगला नंबर सुरेश रैना का आता है। ज्योतिषियों के अनुसार क्रिस गेल और सरफराज खान इस टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स का चांस भी अच्छा बनता है क्योंकि कप्तान जहीर खान, कोच पैडी अप्टन और मेंटर राहुल द्रविड़ के सितारे के चमक सकते हैं।
यह टीम जीतने वाली है आईपीएल-10 का खिताब
4 of 6
दिल्ली डेयरडेविल्स
- फोटो : IBTimes
ज्योतिष के अनुसार बंगलूरू और गुजरात के खिताब जीतने के आसार सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा हैदराबाद और दिल्ली के पास भी अच्छा चांस है। कोलकाता, मुंबई, पंजाब और पुणे के जीतने के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि, यदि कोई टीम बीच में अपने कप्तान बदलती है, तो उसके जीतने का आसार बदल भी सकते हैं।
विज्ञापन
यह टीम जीतने वाली है आईपीएल-10 का खिताब
5 of 6
RCB
ज्योतिष के बाद यदि सट्टा बाजार पर नजर डालें तो यहां भी आरसीबी का ही बोलबाला है। सट्टा बाजार में बंगलूरू की जीत पर 3.7 पैसे का भाव है। पुणे सुपरजायंट्स का 6.1 पैसे भाव है। मुंबई इंडियंस के 6,3 पैसे और गुजरात लायंस का 6.4 पैसे का भाव है। डिफेंडिंग चैंपियंस सनराइजर्स को सट्टा बाजार ने 7.2 पैसे का भाव दिया है। दिल्ली का भाव 7.6 पैसे का है। कोलकाता 8 पैसे और किंग्स इलेवन पंजाब के भाव 11 पैसे का रखा गया है।
गौरतलब है कि इस बार आईपीएल में बड़ा सट्टा लगने की उम्मीद है। कई देशों में सट्टेबाजी वैध होने के कारण लोग इंटरनेट के जरिए सट्टा लगा सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल भी सट्टा बाजार ने बंगलूरू को टॉप पर रखा था, मगर हैदराबाद ने उसे फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था।