फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर की चोट ने एनसीएस पर खड़े किए सवाल, बुमराह-हार्दिक ने जाने से किया मना

Sat, 14 Dec 2019 07:39 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Jasprit Bumrah-Bhuvneshwar Kumar - फोटो : social Media
टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की चोट ने राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी के विशेषज्ञों की योग्यता पर प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं। क्योंकि एनसीए की ओर से भुवनेश्वर कुमार फिट धोषित कर दिया गया था और उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि भुवनेश्वर के साथ हुई लापरवाही की वजह से हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह ने रीहैब के लिए एनसीए जाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
jasprit bumrah - फोटो : social media
बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक प्रोटोकॉल के अनुसार अनुबंधित खिलाड़ियों को रीहैब के लिए एनसीए जाना पड़ता है, लेकिन पंड्या और बुमराह ने साफ कर दिया है कि वह बंगलुरु नहीं जाएंगे। अधिकारी ने कहा कि पांड्या और बुमराह दोनों ने टीम प्रबंधन से साफ कह दिया है कि वह रीहैब के लिए एनसीए नहीं जाएंगे और इसलिए योगेश परमार पांड्या पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि नितिन पटेल बुमराह पर कड़ी नजर रख रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media
भुवनेश्वर को हार्निया की समस्या है। भुवी विश्व कप के बाद से एनसीए से अंदर-बाहर होता रहे हैं, क्योंकि उनकी कोशिश पूरी तरह से फिट होने की है, लेकिन एनसीए की टीम उनकी चोट को समझ पाने में असफल रही है। इसकी वजह से दो मैच खेलने के बाद ही एक बार फिर वह चोटिल हो गए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social Media
भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले से दो दिन पहले टीम से बाहर हो गए। उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को शामिल किया है। भारत-वेस्टइंडीज के बीच एकदिवसीय श्रृखंला का पहला मैच रविवार को चेन्नई में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें