फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेन स्टोक्स ने झुठलाया जेम्स एंडरसन का दावा, कहा- अंपायर से ओवर थ्रो के चार रन हटाने को नहीं कहा

Wed, 31 Jul 2019 10:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेन स्टोक्स विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के विश्व कप जीत के हीरो बेन स्टोक्स ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक फाइनल के दौरान उन्होंने अंपायरों से कभी ओवरथ्रो के चार रन स्कोर से हटाने के लिए नहीं कहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बेन स्टोक्स विश्व कप 2019 - फोटो : सोशल मीडिया
लॉर्ड्स पर 14 जुलाई को खेले गए फाइनल का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट ट्रेंट बोल्ट की अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर ओवरथ्रो रहा। दूसरा रन पूरा करने की कोशिश में स्टोक्स ने डाईव लगाई और उसी वक्त मार्टिन गुप्टिल द्वारा डीप मिडविकेट से फेंकी गई गेंद उनके बल्ले से टकराकर थर्ड मैन बाउंड्री पर चार रन के लिए चली गई।
विज्ञापन

3 of 5
icc umpires - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अंपायर धर्मसेना ने छह रन इंग्लैंड को दे दिए जिसकी वजह से हारे हुए मैच में इंग्लैंड की वापसी हो गई और बाद में वो वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल रही।

4 of 5
बेन स्टोक्स विश्व कप 2019ौ - फोटो : सोशल मीडिया
स्टोक्स ने अब एक टीवी शो में कहा, ‘मैंने सब कुछ देखा। मैं खुद से पूछा रहा था, क्या मैंने ऐसा कहा था? लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं अंपायरों के पास नहीं गया और अंपायरों से ऐसा कुछ नहीं बोला। मैं सीधे टाम लॉथम के पास गया और कहा ‘दोस्त, माफ करना’। इसके बाद केन को देखा और कहा ‘मुझे माफ करना’।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेम्स एंडरसन
स्टोक्स के इंग्लैंड टेस्ट टीम के साथी जेम्स एंडरसन ने इससे पहले दावा किया था कि इस आलराउंडर ने अंपायरों से ओवरथ्रो के चार रन हटाने को कहा था। स्टोक्स इंग्लैंड की पारी में 84 रन बनाकर नाबाद रहे और फिर सुपर ओवर में दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे और महत्वपूर्ण रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें