शेरफेन रदरफोर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
शेरफन रदरफोर्ड को क्यों लिया गया
शेरफन रदरफोर्ड ने इसी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 7 मैचों में 14.60 की औसत से 73 रन बनाए थे। उन्हें महज एक विकेट मिला था। भले ही रदरफोर्ड आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन उनके अंदर काबिलियत है। वो लंबे-लंबे छक्के लगाकर पूरा मैच पलट सकते हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग में उन्होंने गयाना के लिए 13 गेंदों में 45 रन की पारी खेल उसे फाइनल में पहुंच दिया था। मयंक मार्कंडेय के बाहर होने की वजह राहुल चाहर भी हो सकते हैं जिन्होंने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 13 मैचों में 13 विकेट लिए थे। उनका इकॉनमी रेट भी 6.55 रहा था।