टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने तीसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका में अशोक वाटिका की सैर की। उमेश यादव के अलावा मोहम्मद शमी, ऋद्धिमान साहा और इशांत शर्मा की पत्नियां भी पुरातन समय की रावण की अशोक वाटिका में समय बिताया। खिलाड़ियों के चेहरे में उत्सुकता साफ झलक रही थी। सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी ने सबसे पहले इस सैर की तस्वीर शेयर की।
विज्ञापन
शमी ने लिखा कि हम रावण की अशोक वाटिका में हैं
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : aajtak
भगवान राम के वनवास के दौरान रावण मां सीता का अपहरण करके उन्हें अशोक वाटिका में ही रखा था। तभी से इस वाटिका को भारत के लोग जानते हैं। शमी ने लिखा कि हम रावण की अशोक वाटिका में हैं। जहां रावण ने मां सीता को बंधक बना कर रखा था।
विज्ञापन
कुलदीप यादव तस्वीर में खासे उत्साहित नजर आ रहे थे
3 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : aajtak
कुलदीप यादव तस्वीर में खासे उत्साहित नजर आ रहे थे। रविंद्र जडेजा के संस्पेंड होने के बाद कुलदीप यादव के तीसरे टेस्ट में खेलने की उम्मीद है। टीम इंडिया का यह चायनामैन बॉलर श्रीलंका के लिए अबूझ पहेली बन सकता है।
प्राचीन इतिहास के अनुसार दशानन रावण की लंका सोने की थी
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : aajtak
प्राचीन इतिहास के अनुसार दशानन रावण की लंका सोने की थी। अशोक वाटिका उसी का हिस्सा थीं। रामायण काल के कुछ प्रमाण अभी भी वहां मौजूद हैं।
केएल राहुल तो आंख बंद कर मंदिर में दोनों हाथ से प्रणाम करते दिख रहे हैं
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : aajtak
केएल राहुल तो आंख बंद कर मंदिर में दोनों हाथ से प्रणाम करते दिख रहे हैं। मां सीता के बैठने की जगह में किसी के पैर नहीं पड़े इसलिए वहां मंदिर बनाया गया है। अन्य देशों के पर्यटक भी यहां आते हैं। रामायण की घटना पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।