फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के यादगार लम्हे: कुंबले ने जब परफेक्ट 10 के साथ पाक को दी करारी मात   

Fri, 11 Aug 2017 01:56 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कुंबले
टीम इंडिया में एक दौर सिर्फ अनिल कुंबले का कहलाता था। 1993 से लेकर 2003 तक करीब दस साल कुंबले भारत के मैच विनर गेंदबाज रहे। जब कभी टीम इंडिया किसी मैच में मुश्किल परिस्थिति में फंसती दिखती तुरंत कुंबले को गेंद दी जाती और टीम इंडिया मैच में वापसी कर लेती। कुंबले को टीम इंडिया के साथी 'जंबो' कहकर पुकारते थे। 1997 के टाइटन कप में तो कुंबले ने शानदार गेंदबाजी कर अकेले दक्षिण अफ्रीका को करारी मात दी थी।

दाएं हाथ के लेग स्पिनर अनिल कुंबले अंतिम क्षणों तक हार नहीं मानते थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 7 फरवरी 1999 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में जो कमाल किया था वह काफी लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कुंबले ने दिल्ली के दूसरे टेस्ट में पाक की दूसरी पारी में उसके सभी 10 बल्लेबाजों को अपनी फिरकी का शिकार बनाया था। कुंबले ने देश को कई यादगार जीत दिलाई थी लेकिन इस तरह के हैरतअंगेज प्रदर्शन से पाक को जो पटखनी मिली उसका जिक्र हमेशा किया जाएगा।    
विज्ञापन

पाक को 212 रनों से हराया 

2 of 5
कुंबले - फोटो : oneindia
भारत ने परंपरागत प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 212 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। चेन्नई का पहला टेस्ट प‌ाकिस्तान ने जीता था। सचिन तेंदुलकर की संघर्षपूर्ण 136 रनों की पारी भी भारत को हार से नहीं बचा पाई। बाद में दिल्ली टेस्ट में अनिल कुंबले ने चेन्नई की हार का बदला लिया। इस मैच में सभी 10 विकेट लेकर अनिल कुंबले ने इंग्लैंड के जिम लेकर के एक पारी में 10 विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी की। लेकर ने हालांकि उस मैच में कुल 20 में से 19 विकेट लिए थे। कुंबले उनसे यहां थोड़ा पीछे रह गए। कुंबले ने पाक की पहली पारी में 4 विकेट लिए थे। इस तरह पूरे मैच में उन्होंने 14 विकेट हासिल किए। 
 
विज्ञापन

चमत्कारिक प्रदर्शन से परिणाम चौथे दिन ही निकल गया 

3 of 5
अनिल कुंबले - फोटो : india today
टीम इं‌डिया ने पहली पारी में 252 रन बनाए। पाक की ओर से सकलेन मुश्ताक ने पांच विकेट लिए। जवाब में पहली पारी में पाक टीम 172 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 339 रन बनाए तथा पाक को 420 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। पाक की ओर से दूसरी पारी में सईद अनवर और शाहिद अफरीदी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतकीय साझेदारी कर डाली। कोटला ग्राउंड में मायूसी छाने लगी। इसी बीच कुंबले ने अपनी‌ फिरकी गेंदों से कहर बरपाना शुरू किया और पाक लगातार पस्त होता गया। पाक का अफरीदी के रूप में 101 पर पहला विकेट गिरा। इसके बाद पाक के विकेटों का धड़ाधड़ पतन होने लगा और यह सिलसिला वसीम अकरम के रूप में अंतिम विकेट के गिरने के साथ ही रुका। कुंबले के खाते में सभी 10 विकेट दर्ज हो गए थे। पाक की ओर से सईद अनवर ने सर्वाधिक 69 रन बनाए थे।   
 

उप प्रधानमंत्री आडवाणी ने कुंबले की दसों उंगलियों को सराहा

4 of 5
कुंबले - फोटो : india today
इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद तत्कालीन उप प्रधानमंत्री लालकृष्‍ण आडवाणी ने कुंबले की दसों उंगलियों की जोरदार सराहना की। पूरी पारी में कुंबले ने 26.3 ओवर में 9 मेडन के साथ 74 रन देते हुए 10 विकेट लिए। मैच में हालांकि वह 14 विकेट लिए। ऐसा गजब का गेंदबाजी विश्‍लेषण देख देश के क्रिकेट प्रेमी खासे उत्साहित थे।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनाथ बाहर गेंद फेंक रहे थे और वकार यूनिस रन आउट होने की सोच रहे थे  

5 of 5
कोटला ग्राउंड - फोटो : cricbuzz
अनिल कुंबले जब 9 विकेट हासिल कर चुके थे तो टीम इंडिया का हर सदस्य चाह रहा था कि अंतिम विकेट भी कुंबले को ही मिले और इतिहास बन जाए। श्रीनाथ इस दौरान विकेट से बाहर गेंदबाजी कर रहे ‌थे ताकि कुंबले को यह दुर्लभ उप‌लब्धि हासिल हो सके। वहीं पाक बल्लेबाज वसीम अकरम और वकार यूनिस की अंतिम जोड़ी मैदान में थी। इस बीच वकार वसीम से कहते सुने गए कि रन आउट हो जाते हैं तो यह परफेक्ट 10 का रिकॉर्ड नहीं बनेगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें