फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांड्या-राहुल की फिर बढ़ी मुश्किलें! BCCI के लोकपाल ने हाजिर होने के लिए भेजा नोटिस

Mon, 01 Apr 2019 02:13 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hardik pandya, kl rahul
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। टीवी शो 'कॉफी विद करण' में महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने वाले क्रिकेटर्स को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन ने अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भेजा है। इससे पहले सीओए ने दोनों खिलाड़ियों को जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया था। हालांकि बाद में यह बैन हटा लिया गया।
 
विज्ञापन

2 of 5
pandya kl rahul
नवनियुक्त लोकपाल डी के जैन ने खुद पांड्या और राहुल को नोटिस भेजने के बारे में जानकारी दी। जैन ने कहा, 'ये नोटिस पांड्या और राहुल को अपना पक्ष रखने के लिए फेजा गया है।' दोनों ही खिलाड़ी फिलहाल इंडियन टी-20 लीग का हिस्सा बने हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kl rahul hardik pandya
सूत्रों के मुताबिक दोनों खिलाड़ी 11 अप्रैल को मुंबई में होने वाले मुकाबले से पहले लोकपाल के सामने पेश हो सकते हैं। इस मामले की जांच जल्दी पूरी होने के लिए दोनों खिलाड़ियों का पक्ष रखना जरूरी है।

4 of 5
pandya kl rahul
जैन ने आगे कहा, ''मेरे लिए दोनों खिलाड़ियों का पक्ष जानना जरूरी है। अब यह उन दोनों पर है कि वह कब सामने आकर अपनी बात बताते हैं।'' जनवरी के शुरुआती हफ्ते में कॉफी विद करण का यह विवादित एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pandya kl rahul
विवाद बढ़ने के बाद BCCI ने दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस बुला लिया था। लेकिन बात में BCCI ने अपने रूख में नरमी दिखाते हुए दोनों खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें