वेंकी मैसूर
- फोटो : social media
मैसूर ने वर्चुअल प्रेस कांफेंस में कहा, ‘एक चीज जो मैं महसूस करता हूं और हम इस बारे में काफी शिद्दत से महसूस करते हैं कि हमें आईपीएल के प्रारूप में कोई छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।' उन्होंने पश्चिम बंगाल में अम्फान और कोविड-19 राहत कार्य के लिए केकेआर सहायता वाहन लांच करने के मौके पर कहा, ‘इसका प्रारूप काफी विशेष है। मुझे लगता है कि सभी का विचार यही है कि हमें यह टूर्नामेंट पूर्ण प्रारूप में आयोजित करना चाहिए। इसमें उतने ही संख्या के मैच होने चाहिए और सभी खिलाड़ी इसका हिस्सा बनने चाहिए।'