फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कप्तान के आगे खड़ा हुआ दूसरा कप्तान, खत्म करवाएगा बांग्लादेशी खिलाड़ियों की हड़ताल

Thu, 24 Oct 2019 08:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बांग्लादेश क्रिकेट - फोटो : ट्विटर
भारत दौरे से ठीक पहले वेतन और सुविधाओं को लेकर बांग्लादेशी क्रिकेटर्स ने अपने बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कप्तान शाकिब की अगुवाई में खिलाड़ियों ने अनिश्चितकालिन हड़ताल का फैसला किया है और बोर्ड के सामने अपनी ग्यारह मांगों को रखा है। इस वजह से बांग्लादेश का भारत दौरा मुश्किल में पड़ गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
mashrafe mortaza
इसी को देखते हुए अब खुद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इसमें दखल दिया है। उन्होंने वनडे कप्तान मशरफे मुर्तजा को देश के क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेटरों के बीच जारी विवाद को निपटाने के लिए मध्यस्थ नियुक्त किया है।स्थानीय मीडिया ने बीसीबी निदेशक महबूबुल अनम के हवाले से कहा कि हसीना ने मुर्तजा से इस बारे में बात की है।
विज्ञापन

3 of 5
mashrafe mortaza
बीसीबी सीईओ निजामुद्दीन चौधरी ने कहा, ‘मंगलवार शाम की मीडिया कांफ्रेंस के बाद मैंने एक सीनियर खिलाड़ी से बात की, जिसने मुझे बताया कि आपस में बात करके वे मुझसे संपर्क करेंगे। हमें शाम पांच बजे मुलाकात की उम्मीद है।’ दूसरी ओर क्रिकेट के वैश्विक खिलाड़ी प्रतिनिधि समूह ने वेतन और अन्य फायदों को लेकर बांग्लादेश में जारी खिलाड़ियों की हड़ताल का समर्थन किया है।

4 of 5
शाकिब अल हसन
दूसरी ओर, क्रिकेट के वैश्विक खिलाड़ी प्रतिनिधि समूह ने वेतन और अन्य फायदों को लेकर बांग्लादेश में जारी खिलाड़ियों की हड़ताल का समर्थन किया है। खिलाड़ियों ने सोमवार को हड़ताल शुरू की जिसमें राष्ट्रीय टीम के कई सदस्य भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स संघों के महासंघ (फिका) ने उचित परिस्थितियों के लिए एकजुट होकर कदम उठाने के लिए खिलाड़ियों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shakib Al Hasan - फोटो : social Media
फिका के कार्यकारी अध्यक्ष टोनी आयरिश ने मंगलवार को बयान जारी करके खिलाड़ियों का समर्थन किया। आयरिश ने कहा, ‘बांग्लादेश में खिलाड़ियों के एकजुट होने के लिए चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद ऐसा हुआ और यह स्पष्ट संकेत है कि महत्वपूर्ण क्रिकेट देश में खिलाड़ियों के साथ जिस तरह का बर्ताव किया जाता है उसमें बदलाव की जरूरत है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें