Honda Grazia
Grazia, होंडा का सबसे स्टाइलिश स्कूटर है। यह यूथ को टारगेट करता है। साइज में यह बड़ा नजर आता है और इसकी चौड़ी सीट आरामदायक है। सामान रखने के लिए इसमें काफी जगह है। इंजन की बात करने तो इसमें 124.9cc का फैन कूल्ड, 4 स्ट्रॉक SI इंजन है लगा है जो 6500 Rpm पर 8.35Bhp की पावर और 5000 Rpm पर 10.54Nm का टॉर्क देता है। इसके फ्रंट में 130mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया (CBS) की सुविधा है। आरामदायक राइड के लिए इसके फ्रंट में Telescopic सस्पेंशन और रियर में Spring Loaded Hydraulic Type सस्पेंशन दिया गया है। Honda Grazia की एक्स शोरूम कीमत 61,561 रुपये से शुरू होती है।