फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की पोलोसक रचेंगी इतिहास, पुरुष क्रिकेट में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बनेंगी

Sat, 27 Apr 2019 12:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पोलोसक - फोटो : file
क्लेयर पोलोसक ने कभी क्रिकेट नहीं खेला और कई बार वो अंपायरिंग के एग्जाम में फेल भी हुई, लेकिन अब वो पुरुषों के क्रिकेट मैच में अंपायरिंग कर इतिहास रचने को तैयार हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
पोलोसक - फोटो : file
क्लेयर शनिवार को वर्ल्ड क्रिकेट लीग के दूसरे डिवीजन के फाइनल में नमीबिया और ओमान के बीच होने वाले मुकाबले में अंपायरिंग करती नजर आएंगी। इसी के साथ वो पुरुषों के क्रिकेट में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बन जाएंगी। 

इससे पहले पोलोसक ने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच हुए मुकाबले में पॉल विल्सन के साथ अंपायरिंग कर चुकी हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
क्लेयर पोलोसक - फोटो : file
साल 2018 में इंग्लैंड में हुई आईसीसी टी-20 महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में और 15 से अधिक महिलाओं के क्रिकेट में अंपायरिंग कर चुकी 31 वर्षीया क्लेयर ने कहा कि उन्होंने अंपायर बनने का तय कर रखा था जबकि उन्हें खेलने का कोई अनुभव हासिल नहीं है। 

क्लेयर कहती हैं, 'मैंने कभी क्रिकेट नहीं खेला, जो कि कई लोगों के लिए बहुत इंटरेस्टिंग होता है। मैंने क्रिकेट हमेशा फॉलो किया। मेरे पिता ने मुझे अंपायर बनने के लिए प्रेरित किया। मैं एग्जाम में कई बार फेल हुई, लेकिन मैं अंपायर बनना चाहती थी और इसके लिए कड़ी मेहनत भी की।'
 
विज्ञापन

4 of 4
पोलोसक - फोटो : file
बता दें कि क्लेयर पोलासक पिछले दो साल से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के डेवलपमेंट अंपायर पैनल में हैं और पुरुष क्रिकेट में पहले तीसरे अंपायर की भूमिका निभा चुकी हैं। इस बार उन्हें प्रमुख अंपायर बनाया गया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि बड़ा मौका होने पर वो अपनी तैयारियों में कोई बदलाव नहीं करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें