फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट-धोनी ने दिया था यह खास गिफ्ट, अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच ने शेयर की तस्वीर

Sun, 28 Apr 2019 04:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिंच विराट - फोटो : file
इस वक्त भारत में इंडियन टी-20 लीग का रोमांच चरम पर है। वहीं 30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भी सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इससे अलग ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आरोन फिंच - फोटो : cricket.com.au
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने अपने पोस्ट में धोनी और विराट की जर्सी को शेयर करते हुए दिया खास संदेश। 
विज्ञापन

3 of 5
फिंच इंस्टा - फोटो : social media
तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'धन्यवाद विराट और धोनी। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि इंडिया में सीरीज के दौरान आपने अपनी-अपनी जर्सी मुझे दी। हालांकि हमने अपने देश के लिए मैदान में पूरा दम लगाया लेकिन आप दोनों महान खिलाड़ियों के लिए मेरे मन में बहुत इज्जत और सम्मान है। हमें मौका देने के लिए धन्यवाद और आभार जाताना जरुरी था।"
 

4 of 5
आरोन फिंच और विराट कोहली
बता दें कि पिछले महीने भारत आई ऑस्ट्रेलिया टीम ने आरोन फिंच की कप्तानी में टी-20 और वन-डे दोनों सीरीज जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
इंग्लैंड-वेल्स में अगले महीने से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने आरोन फिंच को अपना कप्तान बनाया है। ये पोस्ट इसलिए भी खास है क्योंकि इस वक्त बीसीसीआई और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड में मनमुटाव चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें