फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: हार पर हाहाकार, ये पांच खिलाड़ी रहे जिम्मेदार, वरना टीम इंडिया बन जाती चैंपियन

Sun, 08 Mar 2020 04:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत का पहली बार महिला वर्ल्ड टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का सपना टूट गया। रविवार को मेलबर्न में खेले गए खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रन से हराकर पांचवीं बार वर्ल्ड टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। 

निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए हैं। मेजबान टीम की तरफ से एलिसा हेली (75) और बेथ मूनी (78*) ने अर्धशतक जड़े। जवाब में पूरी भारतीय टीम महज 99 रन पर ही सिमट गई। ऐसे में आइए जानते हैं फाइनल में मिली हार के जिम्मेदार वो कौन से पांच खिलाड़ी रहे?
विज्ञापन

2 of 6
शेफाली वर्मा - फोटो : ट्विटर
शेफाली वर्मा
पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली शेफाली वर्मा का बल्ला खिताबी मुकाबले में खामोश रहा। वह केवल दो रन बनाकर आउट हो गईं। हालांकि, आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में शेफाली ने पांच मैचों में कुल 163 रन बनाए।

 
विज्ञापन

3 of 6
स्मृति मंधाना - फोटो : ट्विटर
स्मृति मंधाना
बांए हाथ के सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप रहीं। फाइनल में मंधाना के बल्ले से केवल 11 रन निकले। 

4 of 6
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ट्विटर
हरमनप्रीत कौर
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला भी पूरे टूर्नामेंट में खामोश रहा। पांच मैचों में हरमन के बल्ले से केवल 30 रन निकले। जन्मदिन के मौके पर भी हरमनप्रीत का बल्ला शांत रहा। उन्होंने खिताबी मुकाबले में केवल चार रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
विज्ञापन

5 of 6
जेमिमा रॉड्रिग्ज - फोटो : सोशल मीडिया
जेमिमा रोड्रिगेज
जेमिमा रोड्रिगेज ने फाइनल मुकाबले में शून्य पर आउट हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिखा पांडे - फोटो : pti
शिखा पांडे
शिखा पांडे ने फाइनल मुकाबले में सबसे ज्यादा रन खर्च किए। उन्होंने चार ओवर्स में बिना किसी विकेट हासिल किए 52 रन लुटाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें