क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा सोशल मीडिया पर जारी की गई कुछ तस्वीरों में एलिस पेरी अपनी खूबसूरती से फैंस को क्लीन बोल्ड करती हुई दिख रही हैं। वहीं, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस जैसे क्रिकेटर्स अपनी-अपनी पत्नी के साथ पुरस्कार समारोह में पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 9
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट अवॉर्ड्स
- फोटो : Cricket Australia
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 31 जनवरी को मेलबर्न के क्राउन पैलेडियम में वार्षिक पुरस्कार समारोह की मेजबानी की। ऑस्ट्रेलिया के सभी पुरुष और महिला क्रिकेटरों ने पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया, जहां पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने वाले महिला और पुरुष क्रिकेटर को सम्मानित किया जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा सोशल मीडिया पर जारी की गई कुछ तस्वीरों में एलिस पेरी अपनी खूबसूरती से फैंस को क्लीन बोल्ड करती हुई दिख रही हैं। वहीं, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस जैसे क्रिकेटर्स अपनी-अपनी पत्नी के साथ पुरस्कार समारोह में पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 9
ट्रेविस हेड और उनकी पत्नी
- फोटो : Cricket Australia/X
विश्व कप 2023 का फाइनल मैन ऑफ द मैच ट्रैविस हेड भी पत्नी जेसिका डेविस के साथ समारोह में पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 9
स्टीव स्मिथ और उनकी पत्नी
- फोटो : Cricket Australia/X
स्टीव स्मिथ वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी करते दिखेंगे। वह अपनी खूबसूरत पत्नी डेनी विलिस के साथ पुरस्कार समारोह में पहुंचे।
4 of 9
एरॉन फिंच पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे
- फोटो : Cricket Australia/X
टी20 विश्व कप 2021 जीतने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच पत्नी एमी ग्रिफिथ्स के साथ पुरस्कार समारोह में पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 9
उस्मान ख्वाजा और उनकी पत्नी
- फोटो : Cricket Australia/X
ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक उस्मान ख्वाजा पत्नी रेचेल के साथ समारोह में पहुंचे। रेचेल ने उस्मान से शादी करने के लिए अपना धर्म बदल लिया था।
विज्ञापन
6 of 9
पैट कमिंस और उनकी पत्नी
- फोटो : Cricket Australia/X
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस पत्नी बेकी बोस्टन के साथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पुरस्कार समारोह में पहुंचे। दोनों एकसाथ क्यूट लग रहे थे।
विज्ञापन
7 of 9
मिचेल स्टार्क और एलिसी हीली
- फोटो : Cricket Australia/X
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली पति-पत्नी हैं। दोनों सज-धज कर समारोह में पहुंचे और काफी जंच रहे थे।
8 of 9
एलिस पेरी
- फोटो : Cricket Australia/X
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की धाकड़ ऑलराउंडर एलिस पेरी खूबसूरत गाउन में समारोह में पहुंचीं। पेरी ने हमेशा अवॉर्ड समारोह में अपने लुक्स से फैंस को आश्चर्यचकित किया है और इस साल भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।
ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी। पहला टेस्ट आसानी से जीतने के बाद दूसरे टेस्ट में कंगारुओं को हार का सामना करना पड़ा था। वेस्टइंडीज ने 27 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में शिकस्त दी थी। सीरीज 1-1 से बराबर रहा था। अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के मुकाबले दो, चार और छह फरवरी को खेले जाएंगे। फिर नौ, 11 और 13 फरवरी को तीन टी20 मैच खेले जाएंगे।