फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS W vs SL W: लगातार दूसरे बार हारी श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया को आसान लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बहाना पड़ा पसीना

Sat, 05 Oct 2024 07:14 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने भले ही यह मुकाबला जीत लिया, लेकिन श्रीलंका के गेंदबाजों ने एलिसी हीली की टीम को परेशान किया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका की टीम को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा है। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें छह विकेट से हरा दिया। महिला टी20 विश्व कप में यह श्रीलंका की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले उन्हें अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों 31 रनों से करारी शिकस्त मिली थी। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - फोटो : ICC
दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 93 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बेथ मूनी की नाबाद 43 रनों की पारी की बदौलत 14.2 ओवर में चार विकेट पर 94 रन बनाकर छह विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। 


ऑस्ट्रेलिया इस जीत के साथ ग्रुप ए की अंक तालिका में दो अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, श्रीलंका चौथे स्थान पर खिसक गई। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत से भारत को भी नुकसान हुआ है। टीम पांचवें पायदान पर पहुंच गई है। शुक्रवार को हरमनप्रीत कौर की टीम को न्यूजीलैंड के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - फोटो : ICC
बात करें मुकाबले की तो श्रीलंका की शुरुआत इस मैच में कुछ खास नहीं हुई। कप्तान चामरी अट्टापट्टू सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन लौटीं जबकि विश्मी गुणारत्ने बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। इस मैच में श्रीलंका के लिए हर्षिता ने 23 और निलकशिखा सिल्वा ने 29* रन बनाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए मेगन स्कट ने तीन, सोफी मोलिनेक्स ने दो, एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहेम ने एक-एक विकेट चटकाया। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - फोटो : ICC
94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने भले ही यह मुकाबला जीत लिया, लेकिन श्रीलंका के गेंदबाजों ने एलिसी हीली की टीम को परेशान किया। टीम को पहला झटका कप्तान के रूप में ही लगा जिन्हें पहले ही ओवर में प्रबोधनी ने बोल्ड किया। वह सिर्फ चार रन बना सकीं। इसके बाद जॉर्जिया (3) रनआउट हो गईं। इस मुकाबले में एलिस पेरी ने 17, एश्ले गार्डनर ने 12, फीबी लिचफील्ड ने नौ* और बेथ मूनी ने 43* रन बनाए। वहीं, श्रीलंका के लिए प्रबोधनी, इनोका और सुगंदिका को एक-एक विकेट मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें