फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: भारी बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया, IPL के इस तूफानी गेंदबाज का डेब्यू

Wed, 02 Dec 2020 09:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
टी नटराजन - फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मेजबान टीम ने विराट की अगुवाई वाली टीम इंडिया को शुरुआत के दोनों मुकाबलों में करारी शिकस्त दी और सीरीज को अपने नाम कर लिया। अब आज जारी दोनों ही टीमों के बीच आखिरी मुकाबले में भारी बदलाव हुए हैं। कैनबरा में टीम इंडिया ने चार बदलाव किए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग इलेवन में भी तीन खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है। जानते हैं दोनों टीमों की अंतिम एकादश।
विज्ञापन

2 of 6
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI
भारतीय टीम ने इस मैच में चार बदलाव किए हैं। टीम के गेंदबाज लगातार फेल हो रहे थे तो शमी और नवदीप सैनी की जगह टी. नटराजन और शार्दुल ठाकुर को आजमाया गया है। युजवेंद्र चहल के स्थान पर चाइनामैन कुलदीप यादव खेल रहे हैं। बल्लेबाजी में मयंक अग्रवाल के स्थान पर शुभमन गिल आज अपना तीसरा वन-डे खेलेंगे।
विज्ञापन

डेब्यू करने वाले 232वेें गेंदबाज बने नटराजन

3 of 6
टी नटराजन और एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
बेहद गरीब परिवार से आने वाले इस खिलाड़ी ने यूएई में खेले गए 13वें सीजन में 16 विकेट चटकाए थे, जिसमें एबी डीविलियर्स सरीखे बल्लेबाज को अपनी घातक यॉर्कर से क्लीन बोल्ड किया था। सनराइजर्स हैदराबाद की सफलता में इस अनकैप्ड खिलाड़ी की अहम भूमिका थी।
 

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

4 of 6
- फोटो : ट्विटर
बल्लेबाज: शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या 
विकेटकीपर: केएल राहुल
ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा
गेंदबाज: कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन, जसप्रीत बुमराह
विज्ञापन

5 of 6
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
चोटिल डेविड वार्नर, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क मैच नहीं खेल रहे। तीनों के स्थान पर सीन एबॉट, एश्टन एगर और डेब्यूटेंट कैमरून ग्रीन को मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

6 of 6
आरोन फिंच और स्टीव स्मिथ - फोटो : ट्विटर
बल्लेबाज: आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ, मार्नस लबुशेन, एश्टन एगर
विकेटकीपर: एलेक्स कैरी
ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मोजेज हेनरिक्स
गेंदबाज: जोस हेजलवुड, एडम जम्पा, कैमरून ग्रीन, सीन अबॉट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें