ऑस्ट्रेलिया ने भले ही भारत को तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में 2-1 से हराकर द्विपक्षीय सीरीज का आगाज किया हो, लेकिन टी-20 सीरीज में भारत के हौसले सातवें आसमां पर है। कैनबरा में खेले जा रहे टी-20 सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बल्ला थमाया है। दोनों ही टीम में कुछ अहम बदलाव हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
टी नटराजन
- फोटो : twitter@BCCI
आखिरी मैच वन-डे डेब्यू करने वाले नटराजन आज अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। दीपक चाहर नई गेंद से कमाल दिखाते नजर आएंगे। युजवेेंद्र चहल और कुलदीप यादव दोनों ही मैच नहीं खेल रहे हैं। आईपीएल में प्रभावित करने वाले वाशिंगटन सुंदर बतौर स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का साथ निभाएंगे। बल्लेबाजी में मयंक अग्रवाल नहीं है। संजू सैमसन को स्थान मिला है।
विज्ञापन
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
3 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : ट्विटर @BCCI
बल्लेबाज: शिखर धवन, विराट कोहली, मनीष पांडेय, संजू सैमसन विकेटकीपर: केएल राहुल, ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर गेंदबाज: टी नटराजन, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी
4 of 5
आरोन फिंच
- फोटो : सोशल मीडिया
डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में डार्सी शॉर्ट को फिंच के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से शुरुआत करेंगे। मिचेल स्टार्क फिट होकर वापस हो चुके हैं। महज एक टी-20 पुराने मिचेल स्वैप्सन को भी मौका मिला है।