कुलदीप यादव
टीम इंडिया दो स्पिन और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। स्पिन विभाग कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के पास होगा। तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार नजर आ सकते हैं।
पहले मैच में चहल ने तीन और कुलदीप दो विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार विकेट लेने में नाकाम रहे। वहीं, हांगकांग के खिलाफ कुछ खास प्रदर्शन नहीं करने वाले शार्दुल ठाकुल को शायद प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। बता दें कि डेब्यू मैच में 3 विकेट लेने वाले खलील को पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।
नोटः यह महज हमारा एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता मैच से कुछ देर पहले ही चलेगा।