फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की 'फर्राटा एक्सप्रेस' पर ब्रेक लगाने को तैयार भारतीय बल्लेबाज, इन दिग्गजों के बीच होगा घमासान

Wed, 19 Sep 2018 08:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
india vs pakistan
एशिया कप 2018 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबला बुधवार, 19 सितंबर को खेला जाएगा। हांगकांग जैसी कमजोर टीम को हराने के बाद पाकिस्तान के लिए टीम इंडिया को हराना जहां बड़ी चुनौती होगी, वहीं विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में टीम इंडिया के लिए भी पाक के फर्राटा गेंदबाजों का सामना करना आसान नहीं होगा। आइए जानते हैं इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के दिग्गज एक-दूसरे के सामने होंगे।
विज्ञापन

रोहित शर्मा-मोहम्मद आमिर

2 of 6
rohit sharma vs mohmmed amir
विराट कोहली की गैर मौजूदगी में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को पाक के सबसे बड़े तूफानी मोहम्मद आमिर को रोकना एक बड़ी चुनौती होगी। मोहम्मद आमिर जिन्हें गेंद स्विंग कराने की महारथ हासिल है। वहीं हिटमैन रोहित शर्मा भी पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा विस्फोट करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

एमएस धोनी-शादाब खान

3 of 6
dhoni vs shadab
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया की सबसे बड़ी मजबूती है। मिडल ओवर्स में टीम के स्कोर को तेज से आगे बढ़ाने में धोनी काफी माहिर हैं। हालांकि इस दौरान पाक की तरफ से गेंदबाजी का मोर्चा शादाब खान संभालेंगे, जो कि बल्लेबाजी में भी काफी हिट साबित हुए हैं। दोनों के बीच एक बेहतरीन जंग देखने को मिल सकती है।

शिखर धवन-हसन अली

4 of 6
dhawan vs hasan ali
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने पिछले समय से अपनी टीम के सबसे फेवरेट गेंदबाज रहे हैं। ऐसे में उन पर टीम इंडिया के शीर्ष क्रम को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी होगी। लेकिन शिखर धवन की बल्लेबाजी पाक की इस फर्राटा एक्सप्रेस पर ब्रेक लगा सकती है। एशिया कप के पहले ही मुकाबले में धवन ने शतक जड़कर अपनी बेहतरीन फॉर्म का भी परिचय दे दिया है।
विज्ञापन

फखर जमान-भुवनेश्वर कुमार

5 of 6
fakhar vs bhuvneshwar
वहीं पिछले कुछ समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे पाकिस्तान के सुपरस्टार बल्लेबाज फखर जमान टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया-जिम्बाब्वे के साथ खेली गई ट्राई सीरीज में इस बल्लेबाज ने कमाल का प्रदर्शन किया था। हालांकि टीम इंडिया के स्विंग स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार इस बल्लेबाज को डगआउट भेजने के इरादे से ही मैदान पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबर आजम-कुलदीप यादव

6 of 6
kuldeep vs babar
पाकिस्तान की बल्लेबाजी की रीढ़ बाबर आजम हैं। एक बार लय में आने के बाद बाबर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में काफी माहिर हैं। हालांकि मिडिल ओवर्स में बाबर का सामना टीम इंडिया के चाइनमैन गेंदबाज कुलदीप यादव से होगा। कुलदीप ने हाल ही में लिमिटेड ओवर्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बाबर के बल्ले पर लगाम कसने के लिए कुलदीप जरूर किसी फॉर्मूले के साथ मैदान पर उतरेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें