महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन भले ही श्रीलंका के खिलाफ यूथ टेस्ट सीरीज में प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए हो, लेकिन बाएं हाथ के खिलाड़ी आए दिन सुर्खियों में बने हुए हैं। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए वर्षा प्रभावित दूसरे टेस्ट के दौरान अर्जुन ग्राउंड स्टाफ की मदद करते दिखे। टेस्ट मैच के दौरान अर्जुन को मैदान के बाहर रेडियो बेचते हुए देखा गया और उनके साथ हरभजन सिंह ने फोटो भी खिंचवाई।