फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट को लेकर अनुष्का का रोचक खुलासा, शादी के समय बोला था झूठ

Tue, 05 Mar 2019 08:08 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Virushka
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इटली के टस्कनी में 11 दिसंबर 2017 को एक निजी समारोह में शादी की थी। यह जोड़ी चाहती थी कि शादी को निजी समारोह रखा जाए और इसकी तैयारियां भी निजी स्तर पर हों।
विज्ञापन

2 of 6
virushka anniversary - फोटो : instagram
विराट-अनुष्का की शादी की सबसे रोचक बात यह थी कि समारोह को निजी बनाने के लिए दोनों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी और इसके लिए दोनों ने अपने झूठे नाम तक का इस्तेमाल किया। शादी के लिए केटरर से बातचीत के दौरान विराट कोहली का झूठा नाम बताया गया।
विज्ञापन

3 of 6
virushka anniversary - फोटो : instagram
विराट और अनुष्का की परेशानी यह थी कि दोनों ही सेलिब्रिटी हैं और दोनों की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। यह दोनों ही चाहते थे कि शादी करीबियों के बीच हो। इनकी शादी टस्कनी के बोर्गो फिनोशिटो में हुई, जहां दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।

4 of 6
virushka anniversary - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह से अलग विरुष्का की शादी बिना प्रचार के हुई। हालांकि, विरुष्का ने शादी के समारोह को आकर्षक बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। शादी में जो फंक्शंस की व्यवस्था रखी गई, वह बिलकुल भारतीय शादी की तरह की गई। पहले दिन स्वागत लंच, संगीत और सगाई हुई। दूसरे दिन मेहंदी और रात में बोनफायर कार्यक्रम हुआ। 
विज्ञापन

5 of 6
virushka anniversary - फोटो : अमर उजाला
बारिश के कारण कैराओके का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने गीत गुनगुनाए। तीसरे दिन बड़े स्तर पर शादी हुई, जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा के लिए एक-दूसरे के हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
virushka wedding
बहरहाल, अनुष्का शर्मा ने वोग इंडिया से बातचीत में रोचक खुलासा करते हुए बताया  शादी को निजी स्तर पर रखने के लिए उन्होंने झूठ का सहारा लिया। उन्होंने कहा, 'हमने जब केटरर से बात की जो झूठे नामों का इस्तेमाल किया। मेरे ख्याल से विराट का नाम राहुल बताया।' इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि करीबी दोस्त और परिवार के अलावा उनकी वेडिंग प्लानर देविका नारायण, मैनेजर और स्टाइलिस्ट को ही इस समारोह की जानकारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें