फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी... धमाका करने को बेकरार, सचिन-द्रविड़ के स्पेशल क्लब में हो सकते हैं शामिल

Tue, 05 Mar 2019 08:04 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
एमएस धोनी
एमएस धोनी साल 2019 में अच्छे फॉर्म का आनंद उठा रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में उन्होंने इसे बखूबी साबित भी किया। धोनी ने अर्धशतकीय पारी खेलकर मेजबान टीम को आसान जीत दिलाई।
विज्ञापन

2 of 7
ms dhoni
साल 2019 में धोनी ने 150.50 की औसत से 301 रन बनाए, जो अब तक किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ है। अगर 300 वन-डे रन की बात की जाए तो किसी बल्लेबाज द्वारा यह दूसरी सर्वश्रेष्ठ औसत है। धोनी का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। उन्होंने पिछले चार वन-डे में लगातार चार अर्धशतक जमाए।
विज्ञापन

3 of 7
ms dhoni
धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1600 वन-डे रन भी पूरे किए। फिलहाल, माही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 अर्धशतक जमाए हैं जो सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा है।

4 of 7
एमएस धोनी
धोनी के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे में अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ने का शानदार मौका है। वो क्रिकेट के सभी प्रारूपों में कुल मिलाकर 17,000 रन पूरे करने से केवल 33 रन दूर हैं। जैसे ही धोनी 33 रन पूरे कर लेंगे, तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 रन पूरे करने वाले छठें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
ms dhoni
धोनी से पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग हासिल कर चुके हैं। 14 साल के करियर में धोनी ने टेस्ट में 4,876, वन-डे में 10,474 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1,617 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
ms dhoni
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वन-डे नागपुर में खेला जाएगा। यहां धोनी का रिकॉर्ड शानदार हैं और उनके फैंस को एक बार फिर उम्दा रिकॉर्ड बनने का इंतजार होगा। धोनी ने नागपुर में 5 वन-डे में 268 रन बनाए हैं, जो इस मैदान पर किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए सबसे ज्यादा रन हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 4 मैचों में 209 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एमएस धोनी और केदार जाधव
धोनी ने नागपुर में जो 268 रन बनाए हैं, उनमें दो शतक शामिल हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर 2009 में और फिर श्रीलंका के खिलाफ दिसंबर 2009 में यहां शतक जमाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें