फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: टीम के माहौल से खुश नहीं आंद्रे रसेल, किए कई सनसनीखेज खुलासे

Sun, 28 Apr 2019 07:25 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आंद्रे रसेल
केकेआर के स्टार हरफनमौला आंद्रे रसेल ने आईपीएल में टीम के खराब प्रदर्शन के लिए टीम द्वारा लिये गए ‘खराब फैसलों ’ को जिम्मेदार ठहराया।  रसेल टीम की चार जीत में से तीन में मैन आफ द मैच रहे लेकिन उसके बाद केकेआर लगातार छह मैच हार गई।

 
विज्ञापन

2 of 5
russell and karthik
रसेल ने कहा, 'हमारे पास अच्छी टीम है लेकिन खराब फैसले लेने पर जीत नहीं सकते और हमने वही किया है। एक पेशेवर क्रिकेटर के लिये यह बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। हमने गलत समय पर गलत गेंदबाजी की और कैच टपकाये। फील्डिंग में हमारी टीम सबसे खराब रही।'
 
विज्ञापन

3 of 5
आंद्रे रसेल
उन्होंने कहा, 'मैं मैच दर मैच हार के बाद अपने कमरे से ही नहीं निकल रहा हूं। छह मैच हारने के बाद सब कुछ बेमानी है। यह अच्छा नहीं है। मेरा मनोबल टूटा हुआ है लेकिन कल हम जीतते हैं तो मनोबल बढ जायेगा। हमारे भीतर जुनून होना चाहिए, सिर्फ टीवी पर दिखाने के लिए नहीं।'
 

4 of 5
रसेल-कुलदीप - फोटो : social media
फैंस को बता दें कि इंडियन टी-20 लीग के मौजूदा सीजन में रसेल ने एक नहीं बल्कि कई तूफानी पारियां खेली। इसके बावजूद टीम का हाल काफी बुरा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : पीटीआई
इस सीजन में कोलकाता ने लगातार छह मुकाबले गंवाए हैं और अब उसकी प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें