फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019 में हो सकता है बड़ा बदलाव, प्लेऑफ मुकाबले के समय में होगा फेरबदल

Sun, 28 Apr 2019 07:24 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल - फोटो : TWITTER
IPL का 12वां सत्र अब अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच चुका है। खबर है कि प्लेऑफ के 4 मुकाबले आधे घंटे पहले शुरू किए जा सकते हैं। फिलहाल टॉस 7:30 बजे होता है और पहली गेंद 8 बजे फेंकी जाती है, लेकिन प्लेऑफ के मुकाबले के दौरान टॉस 7 बजे हो सकता है, जबकि 7:30 बजे से मैच के शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 4
आईपीएल
दिल्ली में शनिवार को हुई सीओए की मीटिंग में के बाद इस बारे में एक बीसीसीआई अधिकारी ने पीटीआई से कहा- हमने ब्रॉडकास्टर से बात की है। उम्मीद है कि प्लेऑफ के मुकाबले 8 बजे की बजाय 7:30 बजे से खेले जाएंगे। बता दें कि पिछले वर्ष प्लेऑफ के मुकाबले 7 बजे से खेले गए थे।
विज्ञापन

3 of 4
महिला आईपीएल - फोटो : self
याद दिला दें कि पहला क्वॉलिफायर मैच (7 मई) चेन्नई में खेला जाएगा। एलिमिनेटर (8 मई) और क्वॉलिफायर 2 (10 मई) को विशाखापट्टनम में होंगे। इसी दौरान महिलाओं के 4 टी-20 चैलेंज मैच भी खेले जाने हैं। ये मैच भी 7:30 पर ही शुरू होंगे।
विज्ञापन

4 of 4
वीमेन आईपीएल
जयपुर में महिलाओं के चार मैच आयोजित किए जाएंगे। 6 मई को मैच के साथ-साथ चुनाव भी हैं, लेकिन राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) को मुकाबला आयोजित कराने की अनुमति मिल गई है। महिलाओं की तीन टीमें होंगी- ट्रेलब्लेजर्स, सुपरनोवाज और वेलोसिटी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें