मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले ऑलराउंडर जलज सक्सेना ने दलीप ट्रॉफी में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। केरल की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले 32 वर्षीय जलज अब दिग्गजों की इलीट क्लब में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
जलज सक्सेना
- फोटो : social media
अब तक 113 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेल चुके जलज ने 6000 से अधिक रन और 300 से अधिक विकेट अपने नाम किए हैं। इस खास रिकॉर्ड के साथ वो कपिल देव, सीके नायडू, लाला अमरनाथ, विजय हजारे, पोली उमरीगर जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इन सभी ने अपने घरेलू क्रिकेट में 6000 से अधिक रन और 300 से अधिक विकेट लिए थे।
विज्ञापन
3 of 5
जलज सक्सेना
- फोटो : social media
हालांकि इस लिस्ट में जलज एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें अब तक राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली है। 14 साल के अपने करियर में जलज ने हमेशा अपने बल्ले और गेंद से टीम के लिए योगदान दिया है।
4 of 5
जलज सक्सेना
- फोटो : social media
राष्ट्रीय टीम में चयन ना होने के सवाल पर जलज कहते हैं, 'ये मेरे हाथ में नहीं है, ये काम चयनकर्ताओं का है कि वो किसे मौका दें। मेरा काम सिर्फ क्रिकेट खेलना और अपना सर्वश्रेष्ठ देना है।'
जलज को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने इस साल अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन उन्हें पूरे सीजन में प्लेइंग XI में जगह नहीं मिल पाई। जलज को 2017-18 में उनके प्रदर्शन के लिए दो बीसीसीआई अवार्ड भी मिल चुके हैं।
इतना ही नहीं जलज पहले ऐसे भारतीय और विश्व के छठे खिलाड़ी हैं जिसने दो बार फर्स्ट क्लास मैच में शतक लगाए हैं और 8 विकेट झटके हैं।