फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Ertiga को चुनौती देने के लिए Hyundai लाएगी नई MPV, जानें खास बातें

Wed, 28 Aug 2019 03:29 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Hyundai Hexa MPV - फोटो : Social
आज कल भारतीय कार बाजार में MPV गाड़ियों का क्रेज एक बार फिर से दिखाई देने लगा है। बुधवार को Renault Triber लॉन्च हुई तो उससे पहले मारुति ने नई XL6 को लॉन्च किया। माना जा रहा है कि Hyundai मोटर इंडिया भी भारत में अपनी एक नई MPV लाने की तैयारी कर रही है जो मारुति सुजुकी की  अर्टिगा कों टक्कर देगी।
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो में दिखाई थी पहली झलक

2 of 4
Hyundai Hexa MPV - फोटो : Social
Hyundai ने पिछले ऑटो एक्सपो में अपनी नई MPV Hexa Space का कंसेप्ट मॉडल पेश किया था। हालांकि, उस समय कंपनी ने अपनी इस योजना को टाल दिया। लेकिन हाल ही में आई मारुति सुजुकी XL6 और महिंद्रा मराजो के आने से MPV सेगमेंट ने रफ्तार पकड़ी है।
विज्ञापन

इंजन

3 of 4
Hyundai Hexa MPV - फोटो : Social
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Hexa में वेन्यू वाले इंजन को शामिल किया जा सकता है। इस समय वेन्यू पेट्रोल और डीजल में आती है। जो क्रमशः 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.2-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन में हैं। माना जा रहा है कि कंपनी इसे साल 2021 में लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन

ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से मॉडल

4 of 4
Hyundai Hexa MPV - फोटो : Social
भारतीय बाजार में Hyundai ने हर बार ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ही मॉडल्स लॉन्च किये हैं। हाल ही में कंपनी ने भारत में वेन्यू, कोना और ग्रैंड आई10 नियोस को लॉन्च किया है। जल्द ही कंपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान कार एक्ससेंट को भी लॉन्च करने की तैयारी में है।  
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें