फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉर्ड्स में टूट गया सुनील गावस्कर का 29 साल पुराना रिकॉर्ड

Mon, 18 Jul 2016 11:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Getty
लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर का एक और रिकॉर्ड टूट गया। 29 साल पुराने इस रिकॉर्ड को तोड़ा है इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज और कप्तान एलिस्टर कुक ने। कुक इस समय लॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
 
विज्ञापन

लॉर्ड्स में टूट गया सुनील गावस्कर का 29 साल पुराना रिकॉर्ड

2 of 7
एलिस्टर कुक - फोटो : Reuters
कप्तान एलिस्टर कुक ने बतौर ओपनर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पाक के खिलाफ अपनी 81 रनों की पारी के दौरान उन्होंने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन

लॉर्ड्स में टूट गया सुनील गावस्कर का 29 साल पुराना रिकॉर्ड

3 of 7
सुनील गवस्‍कर
सुनील गावस्कर का लगभग 30 साल पुराना रिकॉर्ड अब ध्वस्त हो गया है। गावस्कर ने 1987 में टेस्ट से संन्यास लिया था और बतौर ओपनर 203 पारियों में 9607 रन बनाए थे। लेकिन इसी मामले में उनके 2 रिकॉर्ड ऐसे हैं जो फिलहाल अगले कई सालों तक नहीं टूटने वाले।

लॉर्ड्स में टूट गया सुनील गावस्कर का 29 साल पुराना रिकॉर्ड

4 of 7
एलिस्टर कुक - फोटो : Reuters
बतौर ओपनर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब एलिस्टर कुक के नाम दर्ज हो गया है। कुक ने पहली पारी में बनाए 81 रनों के बदौलत 219 पारियों में 9630 रन बना लिए हैं। इस मामले में तीसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ हैं जिन्होंने 196 पारियों में 9030 रन बनाए थे।
विज्ञापन

लॉर्ड्स में टूट गया सुनील गावस्कर का 29 साल पुराना रिकॉर्ड

5 of 7
टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के ओपनर मैथ्यू हैडेन हैं जिन्होंने 184 पारियों में 8625 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

लॉर्ड्स में टूट गया सुनील गावस्कर का 29 साल पुराना रिकॉर्ड

6 of 7
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Getty
बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें पायदान पर टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग हैं जिन्होंने 170 पारियों में 8207 रन बनाए हैं। शीर्ष 5 में शामिल सलामी बल्लेबाजों में सिर्फ गावस्कर, हैडेन और सहवाग ने ही 50 से ज्यादा के औसत से रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉर्ड्स में टूट गया सुनील गावस्कर का 29 साल पुराना रिकॉर्ड

7 of 7
सुनील गवास्कर - फोटो : getty
भले ही एलिस्टर कुक ने सुनील गावस्कर का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया हो, लेकिन इसी मामले में 2 रिकॉर्ड ऐसे हैं जो फिलहाल अगले कई सालों तक नहीं टूटने वाले। पहला बतौर ओपनर 50 से ज्यादा की औसत से 9 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड और दूसरा इस दौरान सबसे ज्यादा 33 शतक लगाने का रिकॉर्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें