वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में कैरेबियाई टीम को 105 रन से मात देने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मैन ऑफ द मैच अजिंक्य रहाणे की जमकर तारीफ की। विराट ने 104 गेंद में 103 रन बनाने वाले रहाणे की तारीफ करते हुए कहा, रहाणे के अंतिम 11 में शामिल होने से टीम संतुलित होती है। उनके टीम में आने से हम एक अतिरिक्त गेंदबाज को टीम में जगह दे पाते हैं। इसका फायदा हमें 2019 के विश्वकप में मिलेगा।
विज्ञापन
विराट ने कहा- ये खिलाड़ी आगामी विश्वकप में टीम इंडिया के लिए अहम साबित होगा
2 of 4
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ESPN
पोर्ट ऑफ स्पेन में रविवार को 104 गेंद पर शानदार 103 रन की पारी खेलने वाले रहाणे ने इस दौरान ओपनर शिखर धवन के साथ शतकीय साझेदारी निभाई। साथ ही कप्तान विराट के साथ 96 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को 300 रन के पार पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विराट ने कहा- ये खिलाड़ी आगामी विश्वकप में टीम इंडिया के लिए अहम साबित होगा
3 of 4
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे
विराट ने कहा, रहाणे लंबे समय से टीम इंडिया का एकदिवसीय टीम का हिस्सा हैं। वह भारत के लिए टॉप ऑर्डर में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वह टीम के तीसरे प्रारंभिक बल्लेबाज हैं। रहाणे ने पहले दो वनडे में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने पारी को अच्छी तरह संभाला और गति दी। वह एक स्थापित टेस्ट बल्लेबाज हैं और अब वह छोटे फॉर्मेट में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। विराट ने कहा, मुझे लगता है कि वह अपने ऊपर ज्यादा दबाव लेना चाहते हैं इसके साथ ही खेल का पूरा लुत्फ उठाना शुरू कर दिया है। यहां से वह खेल की ऊंचाई पर पहुंचेंगे।
विराट ने कहा- ये खिलाड़ी आगामी विश्वकप में टीम इंडिया के लिए अहम साबित होगा
4 of 4
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ESPN
कोहली ने कहा, रहाणे की वजह से टीम संतुलित होती है। वह मध्यक्रम में हमारे लिए फ्लोटर साबित होते हैं। उनके कारण हम एक अतिरिक्त गेंदबाज को टीम में शामिल कर सकते हैं। उनके जैसे खिलाड़ी के टीम में होने का फायदा हमें 2019 में होने वाले विश्वकप जैसी बड़ी प्रतियोगिता में उनकी दोहरी भूमिका निभा सकने की क्षमता का फायदा मिलेगा। वह ओपनिंग करने के साथ-साथ मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। इस वजह से हम एक अतिरिक्त गेंदबाज को टीम में शामिल कर सकते हैं।