फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो क्या वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे ये 5 दिग्गज!

Mon, 26 Jun 2017 07:48 PM IST
Amarujala.com- Written By: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के खत्म होने के बाद सभी टीमों ने विश्व कप 2019 के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। दुनिया भर की टीमें बदलावों के दौर से गुजर रही हैं, जहां वो अनुभवी नामों पर युवाओं को तरजीह दे रहीं हैं। इसी कतार में टीम इंडिया भी शामिल है, जो ऋषभ पंत, लोकेश राहुल, हार्दिक पांड्या और श्रेयस अय्यर जैसे नए खिलाड़ी अपनी जगह बनाने के लिए लालायित हैं।
विज्ञापन

तो क्या वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे ये 5 दिग्गज!

2 of 7
टीम इंडिया - फोटो : ICC
हालांकि, भारतीय टीम में कई खिलाड़ी ऐसे भी खिलाड़ी भी हैं, जिनपर उम्र काफी हावी होती जा रही है। ऐसे में ये खिलाड़ि 2019 के विश्व कप की टीम के ढांचे में फिट बैठते नजर नहीं आते। ऐसा नहीं है कि यह खिलाड़ी अच्छे नहीं, मगर परिवर्तन वक्त की जरूरत है। जानिए कौन-कौन से खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया का हिस्सा शायद ही हों:
विज्ञापन

तो क्या वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे ये 5 दिग्गज!

3 of 7
दिनेश कार्तिक - फोटो : ESPN
दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक को चयनकर्ताओं न ज्यादा मौके नहीं दिए, मगर कार्तिक ने घरेलू क्रिकेट में ताबड़तोड़ रन कूटे हैं। धोनी की एंट्री के बाद कार्तिक के लिए रास्ता और मुश्किल हो गया। कार्तिक चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का भी हिस्सा थे, मगर सभी को मालूम था कि वो बेंच पर ही बैठेंगे। ऐसे में अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे और लोकेश राहुल के होते हुए कार्तिक को 2019 देख पाना संभव नजर नहीं आता।

तो क्या वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे ये 5 दिग्गज!

4 of 7
केदार जाधव - फोटो : getty
केदार जाधव
युवराज और धोनी के बाद टीम इंडिया को केदार जाधव के रूप में नया फीनिशर मिला। जाधव ने अपने रोल को काफी समय तक बखूबी समझा और निभाया। जिंबाब्वे टूर के बाद टीम इंडिया के नियमित सदस्य बने जाधव को सीमित अवसर ही मिलते हैं। अब टीम इंडिया शायद पांड्या को नंबर 6 या 5 के लिए तैयार करे, क्योंकि पांड्या टीम के लिए बेन स्टोक्स और कॉलिन डि ग्रैंडहोम वाली भूमिका अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन

तो क्या वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे ये 5 दिग्गज!

5 of 7
सुरेश रैना - फोटो : ESPN
सुरेश रैना
एक दौर में धोनी का सबसे करीबी रहे सुरेश रैना लंबे समय से टीम से बाहर हैं। रैना लंबे समय तक सीमित ओवरों में सफल रहे, मगर 2015 के अंत से वो फॉर्म और फिटनेस की दिक्कतों से जुड़े रहे हैं। छोटी गेंद उनकी कमजोरी है, जो जगजाहिर है। उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए भी नहीं चुना गया। इस संभावना को देख कर नजर नहीं आता कि वो 2019 के विश्व कप में टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन

तो क्या वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे ये 5 दिग्गज!

6 of 7
युवराज सिंह - फोटो : PTI
युवराज सिंह
टीम इंडिया के 'कमबैक किंग' युवराज सिंह ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की। 2011 विश्व कप में अपने करियर के चरम पर रहे युवराज को 2015 विश्व कप में मौका नहीं मिला। घरेलू प्रदर्शन के आधार पर चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के लिए टीम में जगह पाने वाले युवी अगर अपने फॉर्म में हो, तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता। हालांकि, 2019 के विश्व कप तक युवराज 37 साल के हो जाएंगे, जहां उम्र उनपर भारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो क्या वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे ये 5 दिग्गज!

7 of 7
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
महेंद्र सिंह धोनी
कई लोग इस बात से इत्तेफाक न रखते हों कि धोनी को 2019 की विश्वकप में जगह नहीं मिलेगी। कई लोगों को लगता है कि धोनी का कोई विकल्प हीं नहीं, मगर सच यह भी है कि धोनी की फॉर्म अब वैसी नहीं, जिसके लिए वो जाने जाते थे। ऋषभ पंत, संजू सैमसन, लोकेश राहुल टीम में दस्तक दे चुके हैं। मनीष पांडे और हार्दिक पांड्या टीम के फीनिशर बन सकते हैं। ऐसे में देखना होगा कि धोनी की टीम किस तरह अपने साथ जोड़े रखती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें