पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान पर से बैन हट गया है। स्पॉट फिक्सिंग मामले की वजह से 6 महीने का बैन झेलने वाले इरफान की नजरें अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी पर टिकी है।
विज्ञापन
2 of 5
मोहम्मद इरफान
इरफान पर आरोप था कि उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में सट्टेबाज द्वारा संपर्क किए जाने की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को नहीं दी थी। इसी कारण बोर्ड ने उन पर 6 महीने का बैन लगा दिया था। इसके अलावा बोर्ड ने उनके सभी करारों को भी रद्द कर दिया था। बाद में उन्हें बताया गया था कि उनका प्रतिंबध कम हो सकता है अगर वह बैन के समय लागू होने वाले नियमों को मानें। इरफान ने ठीक वैसा ही किया और वह अब खेलने को तैयार हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
मोहम्मद इरफान
पाकिस्तान के अखबार द डॉन ने इरफान के हवाले से लिखा है, 'मेरी कोशिश श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज में वापसी की है जिसका आखिरी मैच लाहौर में खेला जाएगा।' सात फुट एक इंच लंबे इस खिलाड़ी पर शुरुआत में बोर्ड ने एक साल का बैन के साथ ही एक हजार डॉलर का जुर्माना लगाया था।
4 of 5
मोहम्मद इरफान
इरफान वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में टीम में नहीं चुने जाने से भी काफी निराश थे। उन्होंने कहा, 'उस समय जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की घर में वापसी हो रही थी तब बैन की वजह से मैं इस ऐतिहासिक मैच हिस्सा नहीं बन पाया। अपने घरेलू दर्शकों के सामने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलना मेरा सपना था और मैं इस बात से दुखी हूं कि जब यह सब हो रहा था तभी मैं मैच का हिस्सा नहीं बन पाया।'
अपने प्रतिबंध के अंत की औपचारिक घोषणा को लेकर इरफान ने कहा, 'पीसीबी के सभी अधिकारी इस समय विश्व एकादश में व्यस्त हैं। मैं उनसे फोन पर बात करूंगा और वह मुझे मिलने का समय और आधिकारिक पत्र देंगें जिसके बाद में दोबारा से क्रिकेट खेलने के लिए स्वतंत्र रहूंगा।'