फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टर्निंग पिच' पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने 8 साल बाद दोहराया कीर्तिमान

Sat, 24 Sep 2016 10:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : PTI
कानपुर की पिच टर्निंग हो चली है, फिरकी गेंदबाजों ने अब तक गिरे 21 में से 15 विकेट झटक चुके हैं। तीसरे दिन के शुरुआती करीब साढ़े 3 घंटे के खेल में रविंद्र जडेजा और आर अश्विन की जोड़ी ने आपस में विकेट बांटते हुए 9 विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड की पारी आसानी से समेट दिया। लेकिन इसी पिच पर टीम इंडिया के शीर्ष क्रम के 3 बल्लेबाजों ने 8 साल बाद उस कीर्तिमान को दोहरा दिया जिसे 84 साल के इतिहास में सिर्फ 5 बार ही ऐसा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 7
Murali vijay, team india - फोटो : PTI
लोकेश राहुल और मुरली विजय की जोड़ी जिसने पहली पारी में 42 रनों की साझेदारी की थी उसने दूसरी पारी में संयम के साथ खेलते हुए 52 रनों की साझेदारी की। इस ओपनिंग जोड़ी की यह पहली अर्धशतकीय साझेदारी भी है। इसके बाद लोकेश तो दोनों ही पारियों में अपनी फिफ्टी नहीं लगा सके, लेकिन मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा ने दोनों ही पारियों में 50 रनों के आंकड़े को पार किया है।
विज्ञापन

3 of 7
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : PTI
करीब 8 साल बाद टीम इंडिया की ओर से किसी टेस्ट मैच में शीर्ष क्रम के 3 बल्लेबाजों ने दोनों ही पारियों में 30 या उससे ज्यादा की पारी खेली है जो अपने आप में बेहद एक अनोखा रिकॉर्ड है । इस मैच की पहली पारी में लोकेश राहुल (32), मुरली विजय (65) और चेतेश्वर पुजारा (62) ने 30 से ज्यादा का स्कोर किया था। इसके बाद दूसरी पारी में भी इन तीनों ने 30 से ज्यादा का स्कोर क्रमशः 38, 64 और 50 किया।

4 of 7
- फोटो : Getty
इससे पहले 2008 में मोहाली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के शीर्ष क्रम के 3 बल्लेबाजों ने एक टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में 30 या उससे ज्यादा का स्कोर किया था। वैसे ओवरऑल देखा जाए तो 84 साल के टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया की ओर से किसी मैच की दोनों ही पारियों में 30 से ज्यादा का स्कोर करने का कारनामा महज 5 बार ही हुआ है।
विज्ञापन

5 of 7
रविंद्र जडेजा, टीम इंडिया - फोटो : PTI
टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज रविंद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर में 5वीं बार किसी एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट झटका है। खास बात यह है कि इन 5 में से जडेजा ने पहली पारी में 3 बार तो 2 बार दूसरी पारी में झटका।
विज्ञापन

6 of 7
टीम इंडिया - फोटो : PTI
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन जब से अपनी टीम के कप्तान बने हैं लगातार रन बना रहे हैं। पिछली 7 पारियों में उनके बल्ले से क्रमशः 91, 113, नाबाद 68, नाबाद 2, 77, 5 और 75 रनों की पारी खेली है। कानपुर टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 75 रनों की पारी खेली। अगर टीम इंडिया को इस मैच में जीत हासिल करनी है तो उसके गेंदबाजों को इस खतरनाक बल्लेबाज का विकेट सस्ते में झटकना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Team India - फोटो : PTI
दूसरी ओर, रॉस टेलर ने 2016 ने साल की शुरुआत में लगातार 3 टेस्ट पारियों में एक बार भी आउट हुए बगैर 364 रन बनाए थे लेकिन इसके बाद अगली 3 पारियों में वह महज 1 रन ही बना पाए हैं। कानपुर टेस्ट की पहली पारी में वह 0 पर आउट हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें