फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: दुबई से आने वाली दो भारतीय महिलाओं से जब्त हुआ 24 कैरट सोना, कीमत करीब 1 करोड़ 39 लाख, दोनों गिरफ्तार

Thu, 27 Oct 2022 05:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दो भारतीय महिला यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया। जांच करने पर उनके पास से 2.65 किलो ग्राम सोना (24 कैरट) मोम (वैक्स) के रूप में जब्त किया गया। इसकी कीमत करीब 1.39 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
1 of 2
जब्त किया हुआ सोना - फोटो : एएनआई
सीमा शुल्क विभाग की टीम ने बुधवार को दुबई से आने वाली दो भारतीय महिला यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका। जांच करने पर उनके पास से 2.65 किलो ग्राम सोना (24 कैरट) मोम (वैक्स) के रूप में जब्त किया गया। इसकी कीमत करीब 1.39 करोड़ रुपये है। मोम के रूप में ये सोना उनके पैरों के चारों और लिपटा हुआ था। दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट पर किर्गिस्तान की महिला गिरफ्तार

2 of 2
जब्त किए गए सोने के साथ सीमा शुल्क विभाग की टीम - फोटो : एएनआई
उधर, गुरुवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) पर एक किर्गिस्तानी महिला यात्री को रोका गया। महिला से करीब 7.5 किलो सोना जब्त किया गया। महिला के खिलाफ सोना तस्करी का मामला दर्ज कर दिया गया है। महिला यात्री ने चार सोने की छड़ों की तस्करी का प्रयास किया। मामले में आगे की जांच जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें