फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार का बदला लेने को बेचैन ऑस्ट्रेलिया, पिछला हिसाब चुकता करने के लिए बना रहे 'सीक्रेट प्लान'

Tue, 19 Feb 2019 08:25 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
IND v AUS
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सीमित ओवर प्रारूप के कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि भारत जैसी दमदार टीम के खिलाफ उनके घर में खेलने के लिए आत्मविश्वास के साथ सतर्कता की जरूरत है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को 24 फरवरी से सीमित ओवरों की द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज के लिए भारत का दौरा करना है।
विज्ञापन

2 of 5
आरोन फिंच - फोटो : cricket.com.au
इस सीरीज को विश्व कप की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है जहां टीम को दो टी20 अंतरराष्ट्रीय के बाद पांच एकदिवसीय मैच खेलने हैं। फिंच की कप्तानी में मेलबर्न रेनेगेड्स ने रविवार को मेलबर्न स्टार्स को 13 रन से हरा कर ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) का खिताब जीता। 
विज्ञापन

3 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ उन्हें बीबीएल में मिली जीत के 'जोश' की जरूरत नहीं। उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारीक वेबसाइट से कहा, 'मुझे नहीं लगता कि जब आप ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ दौरे पर जाते हैं, खास कर भारत दौरे पर तब आपको किसी अलग तरह के 'जोश' की जरूरत होती है।

4 of 5
aus v ind
इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, 'अगर आपने थोड़ी भी लापरवाही की तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। वह घरेलू परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय टीम हैं, इसलिए हमें मैदान पर खास रणनीतियों के साथ उतरना होगा। मुझे लगता है भारत के खिलाफ आपको पूरे आत्मविश्वास और स्पष्ट खेल योजना के साथ खेलना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aaron finch
फिंच के लिए यह सत्र काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा जहां उन्हें विश्व कप से पहले एकदिवसीय टीम का कप्तान बनाया गया। उन्होंने टेस्ट में भी पदार्पण किया लेकिन खराब प्रदर्शन के कारण वह टीम से बाहर हो गए। वह छोटे प्रारूप में भी पहले की तरह आक्रामक नहीं दिखे। बीबीएल फाइनल में वह 13 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें